Health Tips- क्या आपके पैरों के तलवो में रहता हैं दर्द, तो रात में सोते समय इन तेलों की करें मालिश

By Jitendra Jangid-  दोस्तो हम सब जीवन की भागदौड़ में व्यस्त हो गए कि अपने खान पान और जीवनशैली पर ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिसकी वजह कई तरह स्वास्थ्य परेशानायां उत्पन्न हो जाती हैं। एक ऐसी ही समस्या हैं शाम के समय पैरों के तलवों में दर्द। यह तकलीफ़ अक्सर नींद आने में परेशानी का कारण बन सकती है, जिससे लोगों के लिए ठीक से आराम करना मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी इस समस्या से ग्रसित हैं, तो रात को सोते समय इन तेलों की करें तलवों की मालिश- 

तिल का तेल

सफेद तिल के तेल से अपने पैरों की मालिश करने से दर्द से राहत मिलती है और तनाव कम होता है, जिससे लंबे दिन के बाद तुरंत राहत मिलती है।

सरसों का तेल

अपने स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाने वाला सरसों का तेल रक्त संचार को बेहतर बना सकता है। तेल को गर्म करके तलवों पर लगाने से आप रक्त संचार को तेज़ कर सकते हैं और पैरों के दर्द से राहत पा सकते हैं।

लैवेंडर ऑयल

लैवेंडर ऑयल में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं जो तनाव से लड़ने और आरामदायक नींद को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। 

बादाम का तेल

बादाम का तेल न केवल त्वचा के लिए अच्छा है, बल्कि तलवों पर मालिश करने पर अवसाद को कम करने और पैरों की तकलीफ से राहत दिलाने में भी मददगार हो सकता है।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [ZeeNewshindi]