Health Tips- क्या आपके घुटनों और कमर में अक्सर दर्द रहता हैं, तो इस चीज का भिगोकर करें सेवन
- byJitendra
- 22 Sep, 2025
दोस्तो आज के युवा अपने कामकाज और भागदौड़ में इतने व्यस्त हो गए हैं कि अपनी जीवनशैली और खान पान पर ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिसकी वजह से कई स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं, बदलती जीवनशैली और बढ़ती उम्र के साथ, कई लोगों को हाथ, पैर, घुटनों और पीठ में दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसका एक मुख्य कारण कैल्शियम की कमी है, जिससे हड्डियाँ कमज़ोर हो जाती हैं और लगातार दर्द होता है। दूध, दही और पनीर जैसे डेयरी उत्पाद कैल्शियम के लोकप्रिय स्रोत हैं—लेकिन इनके अलावा, मखाने की खीर भी एक बेहतरीन और स्वादिष्ट उपाय है, जो विटामिन डी कमी को दूर कर सकता हैं, आइए जानते हैं इसके सेवन के लाभ-

मखाने की खीर क्यों फायदेमंद है?
कैल्शियम से भरपूर - हड्डियों और दांतों को मज़बूत बनाती है।
जोड़ों और घुटनों के दर्द में मदद करती है - हड्डियों के बेहतर स्वास्थ्य का समर्थन करती है।
हीमोग्लोबिन बढ़ाती है - एनीमिया कम करने में फायदेमंद।
पचाने में आसान - सभी उम्र के लोगों के लिए उपयुक्त।
मखाने की खीर कैसे बनाएँ?
मखाने को दूध में उबालें।
स्वादानुसार चीनी, इलायची और सूखे मेवे डालें।

गाढ़ा होने तक पकाएँ।
एक कटोरे में निकाल लें और खाने से पहले ठंडा होने दें।
रोजाना एक कटोरी मखाना खीर खाने से आपकी हड्डियां प्राकृतिक रूप से मजबूत हो सकती हैं और समग्र स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [ZeeNewshindi]



