Health Tips- क्या फ्रिज में रखा हुआ पनीर चिपचिपा और खट्टा हो जाता हैं, तो अपनाएं ये टिप्स

दोस्तो शाकाहारियों के लिए पनीर सबसे स्वादिष्ट खाद्य पदार्थों में से एक हैं, जो प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फोलेट, विटामिन और कैल्शियम से भरपूर होता है। जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं, इसलिए डॉक्टर अक्सर अच्छे स्वास्थ्य और विभिन्न बीमारियों से उबरने के लिए इसे आहार में शामिल करने की सलाह देते हैं। लेकिन फ्रीज में इसको स्टोर करना बहुत मुश्किल है, फ्रीज में रखने से ये खट्टा और चिपचिपा हो जाता हैं, आइए जानते हैं इसको सही रखने के उपाय- 

पोषक तत्वों का भंडार - पनीर प्रोटीन और कैल्शियम जैसे आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है, जो शरीर को मज़बूत बनाने में मदद करते हैं।

मानसून की चुनौती - उमस भरे मौसम में, अगर पनीर को ठीक से स्टोर न किया जाए, तो यह चिपचिपा, पीला और बदबूदार हो जाता है।

आसान स्टोरेज ट्रिक - पनीर की ताज़गी और कोमलता को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए इसे साफ पानी में डुबोकर रखें।

अतिरिक्त सुझाव - बैक्टीरिया के विकास को रोकने और पनीर को स्वच्छ रखने के लिए पानी को रोज़ाना बदलें।

इस आसान तरीके से, आप मानसून के मौसम में भी मुलायम और ताज़ा पनीर का आनंद ले सकते हैं।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [ZeeNewsHindi]