Health Tips- एक महीने लगातार सेब खाने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ, जानिए इनके बारे में
- byJitendra
- 01 Oct, 2025
दोस्तो आपने एक कहावत तो सुनी ही होगी "An apple a day keeps the doctor away", जिसका मतलब होता है कि रोजाना एक एप्पल खाने से डॉक्टर को दूर रखती है, बात करें एप्पल की तो ये एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फाइबर और ज़रूरी विटामिन से भरपूर, ये न सिर्फ़ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं बल्कि समग्र स्वास्थ्य में भी सुधार करते हैं। आइए जानते हैं रोजाना एप्प्ल सेवन के लाभों के बारे में-

बीमारियों का जोखिम कम करता है
रोज़ाना सेब खाने से कई पुरानी बीमारियों का खतरा कम होता है, क्योंकि इनमें एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्व होते हैं।
पाचन स्वास्थ्य में सुधार
सेब में भरपूर मात्रा में डाइटरी फाइबर होता है, जो पेट साफ़ रखने और कब्ज़ से बचाव में मदद करता है।
वज़न घटाने में सहायक
सेब भूख कम करके और पेट को लंबे समय तक भरा रखकर तृप्ति को बढ़ावा देते हैं, जिससे ये वज़न प्रबंधन के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन जाते हैं।

रक्तचाप नियंत्रित करता है और हृदय को मज़बूत बनाता है
सेब में मौजूद पोषक तत्व रक्तचाप को नियंत्रित करके और हृदय संबंधी कार्यों को मज़बूत करके हृदय स्वास्थ्य का समर्थन करते हैं।
गुर्दों को स्वस्थ रखता है
सेब में पानी और ज़रूरी पोषक तत्व होते हैं जो गुर्दों को साफ़ करने और उनके समुचित कार्य को बनाए रखने में मदद करते हैं।
त्वचा की चमक बढ़ाता है
सेब का नियमित सेवन शरीर से अशुद्धियों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे त्वचा में प्राकृतिक चमक आती है।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abplivehindi]



