Health Tips- रात को दही खाने से बढ़ जाती हैं ये स्वास्थ्य समस्याएं, जानिए इनके बारे में
- byJitendra
- 12 Aug, 2025
By Jitendra Jangid- दोस्तो प्राचीन काल से ही डेयरी प्रोडक्ट्स मनुष्य आहार का अहम हिस्सा हैं, जो की पोषक तत्वों से भरे रहते है, ऐसे में बात करें दही की तो पोषक तत्वों से भरपूर एक खाद्य पदार्थ है जिसमें प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन B6 और विटामिन B12 भरपूर मात्रा में होते हैं। दही का नियमित सेवन पाचन क्रिया को बेहतर बनाने, रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और कई बीमारियों से बचाव में मदद कर सकता है। लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे रात में सेवन करने से मना करते हैं, आइए जानते हैं इसकी वजह-

पाचन संबंधी समस्याएं - रात में हमारा पाचन तंत्र धीमी गति से काम करता है। इस समय दही खाने से भारीपन, गैस, कब्ज और अपच हो सकती है।
दही की ठंडी प्रकृति - दही ठंडी प्रकृति का होता है और आयुर्वेद के अनुसार, यह शरीर में कफ बढ़ाता है, जिससे गले में खराश या सीने में जकड़न हो सकती है।
श्वसन संबंधी समस्याएं - रात में दही खाने से सुबह तक सर्दी, खांसी या नाक बंद हो सकती है।

कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए अच्छा नहीं - कम प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को रात में दही खाने के बाद सर्दी, बुखार या गले में संक्रमण होने की संभावना बढ़ जाती है।
जोड़ों का दर्द बढ़ाता है - गठिया या जोड़ों की अकड़न से पीड़ित लोगों को रात में दही खाने से दर्द और अकड़न बढ़ सकती है।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abpliveHindi]



