Health Tips-फेफड़ों के लंग्स इंफेक्शन को दूर करते हैं ये फल, जानिए इनके बारे में
- bySagar
- 24 Jan, 2025
By Jitendra Jangid- दोस्तो दुनिया में बढता प्रदूषण कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता हैं, वायु प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर आपके फेफड़ो पर होता हैं। जिसके कारण टीबी, फेफड़ों में लंग्स इंफेक्शन आदि हो सकते हैं। जिन पर अगर समय पर ध्यान नहीं दिया जाएं तो परेशानी बढ़ सकती हैं। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं हैं, क्योंकि इन इंफ्केशन से आपको छोटा सा फल अंगूर बचाएगा। अंगूर एंटीऑक्सिडेंट, फ्लेवोनोइड्स, विटामिन सी और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर अंगूर आपके श्वसन तंत्र के लिए कई तरह के लाभ प्रदान करते हैं। आइए जानते हैं इसके सेवन के लाभों के बारे में-

1. ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन से सुरक्षा
अंगूर में रेस्वेराट्रोल और फ्लेवोनोइड जैसे एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, ये यौगिक फेफड़ों को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं और फेफड़ों की क्षमता में भी सुधार कर सकते हैं।
2. फेफड़ों के संक्रमण से बचाव
अंगूर में विटामिन सी की उच्च मात्रा उन्हें फेफड़ों के संक्रमण से बचाने के लिए उत्कृष्ट बनाती है। विटामिन सी अपने एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है।

3. श्वसन स्वास्थ्य में सुधार
अंगूर में क्वेरसेटिन नामक फ्लेवोनोइड होता है, जो श्वसन पथ के लिए फायदेमंद होता है। क्वेरसेटिन एलर्जी और अस्थमा से जुड़े लक्षणों को दूर करने में मदद करता है, जिससे समग्र श्वसन स्वास्थ्य में सुधार होता है।
4. वजन नियंत्रण और फेफड़ों की कार्यक्षमता में वृद्धि
अंगूर में कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है, जो इसे वजन प्रबंधन के लिए एक आदर्श नाश्ता बनाता है। स्वस्थ वजन बनाए रखने से आपके फेफड़ों पर दबाव कम होता है और फेफड़ों की गतिविधि में सुधार हो सकता है।

5. डिटॉक्सिफिकेशन और सफाई
अंगूर में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने, डिटॉक्सिफिकेशन और सफाई को बढ़ावा देने में मदद करता है। यह स्वस्थ फेफड़ों और अधिक कुशल श्वसन प्रणाली में योगदान देता है।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [ZeeNewshindi].




