Health Tips- स्वस्थ रहने के लिए बुजुर्गों को रोज कितने कदम चलना चाहिए, आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स
- byJitendra
- 10 Apr, 2025
By Jitendra Jangid- दोस्तो इस बदलते मौसम में हमें अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए। खासकर बुजुर्गों जिनका इम्यून सिस्टम बहुत ही कमजोर होता हैं, जिसकी वजह से कई तरह की बीमारियां हमें अपना शिकार बना लेती हैं। ऐसे में बात करें रोजाना वॉकिंग की तो यह स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती हैं, यह न केवल शारीरिक तंदुरुस्ती को बढ़ाता है बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है। ऐसे में आज हम इस लेख के माध्यम से जानेगें की रोजाना बुजुर्गों को कितना पैदल चलना चाहिए-

आपको प्रतिदिन कितने कदम चलना चाहिए?
60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए, अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए प्रतिदिन कम से कम 8,000 कदम चलने की सलाह दी जाती है।
65 वर्ष और उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों के लिए, समग्र स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए प्रतिदिन लगभग 7,000 कदम चलना आदर्श है।

यदि आप अभी शुरुआत कर रहे हैं, तो प्रतिदिन 3,000 से 5,000 कदम चलना एक स्वस्थ जीवनशैली की ओर अपनी यात्रा शुरू करने का एक शानदार तरीका है। यह लगभग 2 से 3 किलोमीटर चलने के बराबर है।
50 वर्ष की आयु के आसपास के लोगों के लिए, हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और स्वस्थ वजन बनाए रखने के लिए प्रतिदिन 10,000 कदम चलना अत्यधिक प्रोत्साहित किया जाता है।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abplive]






