Health Tips-क्या आपको कुत्ते ने काट लिया हैं, तो बरते ये सावधानियं

By Jitendra Jangid- दोस्तो हाल ही के दिनों में कुत्ते काटने की घटनाएं काफी ज्यादा हो रही हैं, कुछ मामलों में तो लोगो की जान भी चली गई हैं, जिसको देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसाल सुनाया था, ऐसे में कुत्ते के काटने को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि इससे रेबीज़ जैसे खतरनाक संक्रमण और बीमारियाँ हो सकती हैं। अगर आपको कुत्ता काट लें तो तुरंत ये कदम उठाएं- 

कुत्ते के काटने पर क्या करें?

1. घाव को तुरंत धोएँ

अगर आपको कुत्ता काट ले, तो प्रभावित जगह को कम से कम 10-15 मिनट तक साबुन और साफ़ पानी से अच्छी तरह धोएँ। 

टिटनेस और एंटी-रेबीज़ इंजेक्शन लगवाएँ

बिना देर किए डॉक्टर से मिलें और डॉक्टर के निर्देशानुसार टिटनेस और एंटी-रेबीज़ इंजेक्शन लगवाएँ। ये रेबीज़ और अन्य संक्रमणों से बचाव के लिए बेहद ज़रूरी हैं।

 एंटीसेप्टिक लगाएँ

हानिकारक बैक्टीरिया को फैलने से रोकने के लिए घाव पर एंटीसेप्टिक क्रीम या लोशन लगाएँ।

कसकर पट्टी बाँधने से बचें

घाव को बहुत कसकर पट्टी न बाँधें, क्योंकि इससे कीटाणु फँस सकते हैं और संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।

तुरंत डॉक्टर से सलाह लें

कुत्ते के काटने को कभी नज़रअंदाज़ न करें। जटिलताओं से बचने के लिए उचित चिकित्सा उपचार ज़रूरी है।

कुत्ते पर नज़र रखें

अगर कुत्ता पालतू है, तो उसके स्वास्थ्य और व्यवहार पर बारीकी से नज़र रखें। अगर उसमें असामान्य लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर को सूचित करें।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [jagranHindi]