Health Tips- क्या अच्छे स्वास्थ्य के लिए डिटॉक्स ड्रिंक पीना जरूरी हैं, आइए जानते हैं विशेषज्ञों की राय
- byJitendra
- 30 Sep, 2025
दोस्तो स्वस्थ स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए आपका शरीर अंदर से भी स्वस्थ रहना चाहिए, इसके लिए निरंतर रूप से अपने शरीर को अंदर से डिटॉक्स करना जरूरी है, जो आप डिटॉक्स वॉटर से कर सकते है। लोग अक्सर इसे फलों, जड़ी-बूटियों और सब्ज़ियों से तैयार करते हैं, यह मानते हुए कि यह शरीर को शुद्ध करने और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने का एक आसान तरीका है। वज़न घटाने से लेकर चमकदार त्वचा तक, डिटॉक्स वॉटर के कई फ़ायदे होने का दावा किया जाता है। आइए क्या सही में हमें डिटॉक्स वॉटर पीना चाहिए-

डिटॉक्स वॉटर क्या है?
डिटॉक्स वॉटर नींबू, खीरा, पुदीना या अदरक जैसी प्राकृतिक सामग्री से बना पानी होता है। ऐसा कहा जाता है कि यह मदद करता है:
वज़न घटाने में सहायक
पाचन में सुधार
चयापचय को बढ़ावा
शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालना
त्वचा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना
विशेषज्ञ की राय
डिटॉक्स वॉटर पीना ज़रूरी नहीं है। मानव शरीर में पहले से ही प्राकृतिक प्रणालियाँ होती हैं—जैसे लिवर और किडनी—जो विषाक्त पदार्थों को प्रभावी ढंग से बाहर निकालती हैं।

क्या यह वज़न घटाने में कारगर है?
कई लोग रोज़ाना डिटॉक्स वॉटर का सेवन इस विश्वास के साथ करते हैं कि यह वज़न घटाने में सहायक है। हालाँकि, विशेषज्ञ स्पष्ट करते हैं कि इस दावे का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। यह आपको हाइड्रेटेड रहने में मदद कर सकता है, लेकिन इसे वज़न घटाने के उपाय के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इसके बजाय आपको क्या करना चाहिए?
संतुलित आहार बनाए रखना
स्वस्थ जीवनशैली अपनाना
नियमित रूप से व्यायाम करना
सादे पानी से हाइड्रेटेड रहना
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [tv9hindi]



