Health Tips- क्या आपके पेट में गंदगी जमीं है, डिटॉक्स करने के लिए इन ड्रिंक्स का करें सेवन

दोस्तो एक स्वस्थ काया और शरीर बनाए रखने के लिए हमारा पेट साफ और स्वस्थ रहना जरूरी हैं, ऐसे में अगर सुबह पेट में जमा विषाक्त पदार्थ बाहर नहीं निकलते, तो चिड़चिड़ापन, पाचन संबंधी परेशानी और पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो आप अपनी सुबह की दिनचर्या में इन ड्रिंक्स को करें शामिल, पेट पूरी तरह हो जाएगा डिटॉक्स- 

खाली पेट गुनगुना पानी

जागने के तुरंत बाद एक गिलास गुनगुना पानी पीने से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और मल त्याग में सुधार होता है।

जीरा पानी

सुबह एक कप जीरा पानी पाचन में सहायक होता है और पेट संबंधी समस्याओं से राहत देता है।

काला नमक वाला नींबू पानी

जल्दी डिटॉक्स और बेहतर पाचन के लिए गुनगुने पानी में नींबू का रस और एक चुटकी काला नमक मिलाकर खाली पेट पिएं।

हर्बल चाय

कब्ज कम करने और मेटाबॉलिज़्म बेहतर करने के लिए अपनी नियमित चाय या कॉफ़ी की जगह हर्बल चाय पिएं।

एप्पल साइडर विनेगर ड्रिंक

एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएँ। सुबह इसे पीने से पेट साफ़ होता है और पेट की सेहत अच्छी रहती है।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [ZeeNewsHindi]