Health Tips- क्या यूरिक एसिड ने कर रखा हैं परेशान, कम करने के लिए इस चीज का करें सेवन
- byJitendra
- 15 Sep, 2025
दोस्तो आज के दूषित वातावरण में स्वास्थ्य को स्वस्थ बनाए रखना बहुत ही मुश्किल हैं, खराब खान पान और जीवनशैली हमें कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार बना लेती हैं, जिनमें यूरिक एसिड का बड़ना एक बड़ी बीमारी हैं, शरीर में यूरिक एसिड का उच्च स्तर जोड़ों में दर्द, सूजन और लालिमा का कारण बन सकता है, खासकर टखनों में। जब यूरिक एसिड बढ़ता है, तो गुर्दे इसे छानने की कोशिश करते हैं, लेकिन कभी-कभी यह क्रिस्टल के रूप में जोड़ों में जमा हो जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक सिर्फ एक चीज के सेवन से आप यूरिक एसिड़ को कम कर सकते हैं, आइए जानते हैं इन चीजो के बारे में

1. अपने आहार में आंवला शामिल करें
आंवला एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो लिवर और किडनी के कार्य को बेहतर बनाता है। इसके नियमित सेवन से यूरिक एसिड के स्तर को नियंत्रित करने और समग्र स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिल सकती है।
2. अलसी का सेवन करें
भीगे हुए अलसी के बीज उच्च यूरिक एसिड वाले लोगों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। ये ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक समृद्ध स्रोत हैं, जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

3. एप्पल साइडर विनेगर का प्रयोग करें
एप्पल साइडर विनेगर शरीर को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स करने में मदद करता है और यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [ZeeNewsHindi]




