Health Tips- क्या लिवर हेल्थ खराब हो गई है, दुरस्त करने के लिए इन चीजों का करें सेवन

दोस्तो उत्तर भारत में ठंड ने लोगो की हालत खराब कर रखी हैं, इस मौसम के साथ कई स्वास्थ्य समस्या उत्पन्न होती हैं, इस मौसम में हमारा डाइजेशन धीमा हो जाता है, और तले हुए, ऑयली और भारी खाने की क्रेविंग बढ़ जाती है। यह कॉम्बिनेशन लिवर पर एक्स्ट्रा प्रेशर डालता है, जिससे सर्दियों में लिवर की हेल्थ पर ध्यान देना बहुत ज़रूरी हो जाता है। ऐसे में हम पता करते हैं इस मौसम में हमें स्वस्थ लिवर के साथ किन चीजों का करें सेवन- 

1. हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक, मेथी और सरसों का साग जैसी सब्जियां लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करती हैं। इनमें फाइबर और ज़रूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं जो लिवर के काम को सपोर्ट करते हैं।

2. चुकंदर और गाजर

चुकंदर और गाजर अपने लिवर को साफ करने वाले गुणों के लिए जाने जाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, ये लिवर के काम को बेहतर बनाते हैं और लिवर में फैट जमा होने से रोकने में मदद करते हैं।

3. आंवला खाएं

आंवला विटामिन C का एक पावरफुल सोर्स है जो लिवर को मजबूत बनाता है। सर्दियों में आंवला खाने से न सिर्फ इम्यूनिटी बढ़ती है बल्कि लिवर की ओवरऑल हेल्थ भी बेहतर होती है।

4. लहसुन और हल्दी

लहसुन और हल्दी दोनों में मजबूत एंटी-इंफ्लेमेटरी और डिटॉक्सिफाइंग गुण होते हैं। ये शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को निकालने और लिवर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

5. अखरोट और अलसी के बीज

अखरोट और अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, जो लिवर की सूजन को कम करने और फैटी लिवर की बीमारी के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।