Health Tips- आलू और प्याज को साथ रखना हो सकता है जानलेवा, जानिए इसकी वजह

दोस्तो जैसा कि हम सब जानते हैं कि आलू और प्याज भारतीय रसोई का अहम हिस्सा हैं, जिनके बिना रसोई सामग्री अधूरी हैं, ये ज़्यादातर घरों में मुख्य खाद्य सामग्री हैं, फिर भी कई लोग इन्हें एक ही टोकरी में रखने की गलती कर बैठते हैं। जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती हैं, आइए जानते है इनको एक साथ रखने के नुकसानों के बारे में- 

रासायनिक प्रतिक्रिया:

आलू में सोलनिन और एलिन सल्फाइड जैसे यौगिक होते हैं।

दूसरी ओर, प्याज में सल्फर प्रचुर मात्रा में होता है।

जब इन्हें एक साथ रखा जाता है, तो ये यौगिक प्रतिक्रिया करते हैं और आलू में अंकुरण प्रक्रिया को तेज़ कर देते हैं।

विषाक्त यौगिकों का निर्माण:

अंकुरित आलू में सोलनिन, चाकोनिन और क्लोरोफिल बनते हैं।

ये पदार्थ विषैले होते हैं और इनका सेवन करने से स्वास्थ्य समस्याएँ हो सकती हैं।

स्वास्थ्य पर प्रभाव:

विषाक्त आलू से मतली, उल्टी, पेट दर्द और कमज़ोरी जैसे खाद्य विषाक्तता के लक्षण हो सकते हैं।

बच्चों को ऐसे विषैले पदार्थों से विशेष रूप से अधिक खतरा होता है।

आपको क्या करना चाहिए

आलू और प्याज को हमेशा अलग-अलग रखें।

आलू को ठंडी, सूखी और अंधेरी जगह पर रखें।

 

नमी जमा होने से बचाने के लिए प्याज को हवादार टोकरी में रखें।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abpliveHindi]