Health Tips- शरीर में इस विटामिन की कमी से हो सकती हैं खुजली, जानिए पूरी डिटेल्स

दोस्तो एक स्वस्थ स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए हमें विटामिन्स और पोषक तत्वों की जरूरत होती हैं, लेकिन खराब जीवनशैली और खान पान की वजह से शरीर में विटामिन की कमी हो सकती हैं, जिससे थकान, कमज़ोरी और यहाँ तक कि खुजली जैसी त्वचा संबंधी समस्याएं भी शामिल हैं। ऐसे में शरीर में विटामिन बी12 की कमी से शरीर में खुजली हो सकती हैं, आइए जानते इसके बारे में पूरी डिटेल्स

विटामिन B12 क्यों ज़रूरी है

स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण

प्रतिरक्षा प्रणाली को मज़बूत करना

ऊर्जा प्रदान करना और थकान कम करना

विटामिन B12 की कमी के लक्षण

विटामिन B12 की कमी से कई समस्याएं हो सकती हैं, जिनमें खुजली, थकान, सुन्नपन या हाथों-पैरों में झुनझुनी शामिल है। अगर आपको ये लक्षण महसूस होते हैं, तो अपने आहार में विटामिन B12 से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल करना ज़रूरी है।

विटामिन B12 से भरपूर खाद्य पदार्थ

अंडे - खासकर अंडे की जर्दी, जिसमें विटामिन B12 भरपूर मात्रा में होता है।

डेयरी उत्पाद - दूध, पनीर और दही विटामिन बी12, कैल्शियम, प्रोटीन, फॉस्फोरस, पोटेशियम, नियासिन, सेलेनियम और ज़िंक से भरपूर होते हैं।

चिकन - विटामिन बी12 का एक बहुमुखी स्रोत है जिसे विभिन्न व्यंजनों में शामिल किया जा सकता है।

मछली - सैल्मन, टूना, सार्डिन और क्लैम इसके बेहतरीन स्रोत हैं, लेकिन इनका सेवन कम मात्रा में करें।

इन खाद्य पदार्थों को अपने दैनिक आहार में शामिल करके, आप विटामिन बी12 के स्वस्थ स्तर को बनाए रख सकते हैं, ऊर्जा में सुधार कर सकते हैं, अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत कर सकते हैं।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [jagranhindi]