Health Tips-स्वास्थ्य के लिए केवल एवोकाडो ही नहीं, ये लोकल फूड्स भी है फायदेमंद, ऐसे करें सेवन

दोस्तो एक स्वस्थ स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए फल हमारे सेहत के लिए बहुत ही जरूरी है, जिनके सेवन से स्वास्थ्य पर अच्चा प्रभाव पड़ता है, ऐसे में बात करें एवोकाडो की तो ये पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों में से एक माना जाता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, फोलेट, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन सी, मैंगनीज़, कॉपर, विटामिन ई, के और विटामिन बी (बी2, बी3, बी5, बी6) होते हैं। जो शरीर के लिए फायदेमंद होते है, दोस्तो लेकिन क्या आपको पता हैं कुछ ऐसे फल भी हैं जो एवोकाडो जैसे ही गुण युक्त हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में

1. पपीता

फोलेट, प्रोटीन, पोटैशियम, फाइबर, विटामिन सी, विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर।

पाचन में सुधार, रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और त्वचा को स्वस्थ रखता है।

2. चिया सीड्स

मैंगनीज़, फॉस्फोरस, कॉपर, सेलेनियम, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, प्रोटीन, ओमेगा फैटी एसिड, फाइबर और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स से भरपूर।

वजन प्रबंधन, हृदय स्वास्थ्य में मदद करता है और ऊर्जा के स्तर में सुधार करता है।

3. केला

इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, पोटैशियम, विटामिन B6 और विटामिन C होता है।

यह तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है, लेकिन इसमें कैलोरी की मात्रा ज़्यादा होती है, इसलिए इसे कम मात्रा में खाना चाहिए।

4. मूंगफली

प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, ओमेगा-6 फैटी एसिड, फोलेट, मैंगनीज, कॉपर, बायोटिन, नियासिन, विटामिन E, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम का भंडार।

मांसपेशियों की मज़बूती और हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है और ऊर्जा बढ़ाता है।

5. अलसी के बीज

प्रोटीन, फाइबर, कॉपर, मोलिब्डेनम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और पादप यौगिकों का अच्छा स्रोत।

पाचन, हृदय स्वास्थ्य और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बनाए रखने के लिए फायदेमंद।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [tv9Hindi]