Health Tips- हाई बीपी वालों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए सर्दियों में ये चीजें, जानिए पूरी डिटेल्स

दोस्तो देश में सर्दियों का मौसम अपने चर्म सीमा पर हैं, जो हमें गर्मी से राहत प्रदान करता है, लेकिन ये मौसम अपने साथ कई स्वास्थ्य समस्याएं लेकर आता है, ठंडे तापमान की वजह से हमारी ब्लड वेसल अपने आप सिकुड़ जाती हैं, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। जो लोग पहले से ही हाइपरटेंशन से परेशान हैं, उनके लिए इस मौसम में ज़्यादा ध्यान रखने की ज़रूरत होती हैं, इस मौसम में गलत खान-पान की आदतें ब्लड प्रेशर को और भी बढ़ा सकती हैं, जिससे दिल से जुड़ी दिक्कतों का खतरा बढ़ जाता है। आइए जानते हैं हाई बीपी वालों को सर्दी में क्या नहीं खाना चाहिए- 

1. ज़्यादा नमक

ज़्यादा नमक खाने से शरीर में पानी जमा हो जाता है, जिससे ब्लड प्रेशर तेज़ी से बढ़ता है। अचार, पापड़, नमकीन स्नैक्स और प्रोसेस्ड चीज़ों में बहुत ज़्यादा सोडियम होता है और इन्हें कम से कम खाना चाहिए।

2. तले हुए और ऑयली खाने की चीज़ें

सर्दियों में डीप-फ्राइड स्नैक्स भले ही अच्छे लगें, लेकिन उनमें सैचुरेटेड फैट बहुत ज़्यादा होता है। ये फैट ब्लड वेसल को सख्त और पतला कर सकते हैं, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। 

3. रेड मीट

रेड मीट में फैट और सोडियम बहुत ज़्यादा होता है, जिससे यह हाई ब्लड प्रेशर के मरीज़ों के लिए खतरनाक हो सकता है। इसे रेगुलर खाने से दिल पर ज़ोर पड़ सकता है और BP बढ़ सकता है।

 

4. पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फ़ूड

चिप्स, फ्रेंच फ्राइज़, इंस्टेंट नूडल्स और रेडी-टू-ईट स्नैक्स जैसी चीज़ों में सोडियम, प्रिज़र्वेटिव और अनहेल्दी फैट बहुत ज़्यादा होता है। इनसे ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ सकता है और सर्दियों में इन्हें बहुत कम लेना चाहिए।

5. बहुत ज़्यादा कैफीन

ठंड के मौसम में चाय, कॉफ़ी और एनर्जी ड्रिंक आरामदायक लग सकते हैं, लेकिन बहुत ज़्यादा कैफीन हार्ट रेट बढ़ाता है और हाई BP को ट्रिगर कर सकता है। 

6. मीठे फ़ूड

ज़्यादा चीनी खाने से वज़न बढ़ता है, जिसका सीधा असर ब्लड प्रेशर लेवल पर पड़ता है। क्योंकि इनसे बिना किसी न्यूट्रिशनल फायदे के खाली कैलोरी मिलती हैं।