Health Tips- कब्ज से परेशान हैं, राहत पाने के लिए फाइबर से भरपूर इन चीजों का करें सेवन
- byJitendra
- 21 Mar, 2026
दोस्तो आज के युवा कामकाज और भागदौड़ में इतने व्यस्त हो गए हैं कि अपने खान पान और जीवनशैली पर ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिसकी वजह से कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो जाती है, कब्ज एक आम समस्या हैं, इससे पेट में भारीपन, जी मिचलाना, पेट फूलना और पेट दर्द जैसी परेशानियाँ हो सकती हैं। अच्छी बात यह है कि खान-पान में कुछ आसान बदलाव करके पाचन को बेहतर बनाया जा सकता है, कब्ज़ से निपटने का सबसे असरदार तरीका है अपने रोज़ाना के खाने में फाइबर (रेशा) से भरपूर चीज़ें शामिल करना। आइए जानते हैं फाइबर से भरपूर चीजों के बारे में-

1. पपीता
कब्ज़ से राहत पाने के लिए पपीते को सबसे अच्छे फलों में से एक माना जाता है। रोज़ाना पपीता खाने से, खासकर सुबह खाली पेट, पाचन बेहतर होता है।
2. नाशपाती
नाशपाती भी एक बेहतरीन फल है जिसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। सुबह के समय नाशपाती खाने और उसे अच्छी तरह चबाकर खाने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और मल त्याग आसान हो जाता है।
3. नाश्ते में ओट्स
अगर आपको अक्सर कब्ज़ की शिकायत रहती है, तो आपके नाश्ते का चुनाव बहुत मायने रखता है। सुबह के नाश्ते में ओट्स (जई) शामिल करना बहुत फायदेमंद होता है, ये आसानी से पच जाते हैं। ओट्स मल त्याग को नियमित करने में मदद करते हैं और पाचन तंत्र को सक्रिय रखते हैं।

4. चिया सीड्स (बीज)
चिया सीड्स फाइबर से भरपूर होते हैं और पाचन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। आप इन्हें रात भर पानी में भिगोकर रख सकते हैं और सुबह गुनगुने पानी में नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाकर इनका सेवन कर सकते हैं।
किन चीज़ों से परहेज़ करें
अगर आप कब्ज़ की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसी चीज़ों से परहेज़ करने की कोशिश करें बहुत ज़्यादा मसालेदार खाना, भारी और तेल में तली हुई चीज़ें, प्रोसेस्ड फूड और जंक फूड पाचन क्रिया को धीमा कर सकते हैं।
पर्याप्त मात्रा में पानी पिएँ
शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) कब्ज़ के मुख्य कारणों में से एक है। पूरे दिन पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से मल नरम होता है और मल त्याग आसानी से हो पाता है।






