Health Tips- बिना चिनी वाली मीठी चीजें, जिनके सेवन से नहीं बिगड़ेगी डायबिटीज मरीज की तबीयत

By Jitendra Jangid- दोस्तो डायबिटीज आज एक वैश्विक बीमारी बन गई हैं, जिससे हर दूसरा इंसान ग्रसित हैं, एक बार यह किसी को हो जाएं तो जीवनभर आपको परेशान करती हैं, बस आप इसे अपनी अच्छी जीवनशैली और खानपान की मदद से मेंटेन कर सकते है, ऐसे में बात करें टाइप-2 डायबिटीज़ की तो यह मोटापा और हृदय रोग से लेकर कैविटी और फैटी लिवर तक, चीनी चुपचाप आपकी सेहत को नुकसान पहुँचा सकती है। अगर आप भी अपनी सेहत से समझौता किए बिना मिठाइयों का आनंद लेना चाहते हैं, तो यह चीजें ट्राई करें

1. मेवे के लड्डू

सभी सूखे मेवे काट लें।

पिसे हुए खजूर और कसा हुआ नारियल डालें।

 

अच्छी तरह मिलाएँ और मिश्रण को छोटे गोल लड्डू बना लें।

2. मोदक (गुड़ की फिलिंग के साथ)

खोया भूनकर उसमें कसा हुआ नारियल डालें।

गुड़ पिघलाकर फिलिंग में मिलाएँ।

इस मिश्रण से मोदक भरें।

3. एनर्जी बार

खजूर को पीसकर मुलायम पेस्ट बना लें।

कोको पाउडर, पिसे हुए ओट्स और थोड़ा सा मक्खन डालें।

मिश्रण को एक प्लेट में फैलाएँ, उसे रखें और बार के आकार में काट लें।

4. गाजर का हलवा (गुड़ के साथ)

कद्दूकस की हुई गाजर को दूध में उबालें।

स्वाद के लिए इलायची पाउडर डालें।

गुड़ को पिघलाकर चीनी की जगह मिलाएँ।

5. खीर (खजूर के साथ)

भीगे हुए चावल को दूध में उबालें और खोया डालें।

इलायची पाउडर और सूखे मेवे मिलाएँ।

मिठास के लिए, चीनी की जगह भीगे हुए खजूर का पेस्ट इस्तेमाल करें।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [tv9Hindi]