Health Tips- इन लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए लौकी का सेवन, जानिए पूरी डिटेल्स

दोस्तो जब हम घर में सुनते हैं कि लौकी की सब्जी बनी हैं, तो हमारा नाक चिड़ जाता है, लेकिन दोस्तो क्या आपको मालूम हैं कि ये लौकी स्वास्थ्यवर्धक हरी सब्जियों में से एक है। यह पानी, फाइबर, विटामिन सी, विटामिन बी, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, ज़िंक और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इतनी स्वास्थ्यवर्धक होने के बाद भी ये कुछ लोगों के सेवन लायक नहीं हैं, आइए जानते हैं किन लोगो को इसका सेवन नहीं करना चाहिए- 

अगर आपको बार-बार पेट खराब रहता है

पाचन संबंधी समस्याओं या रोज़ाना पेट की समस्याओं से जूझ रहे लोगों को लौकी नहीं खानी चाहिए।

इससे स्थिति और बिगड़ सकती है। अगर आप फिर भी इसे खाना चाहते हैं, तो पहले डॉक्टर से सलाह लें।

निम्न रक्तचाप (बीपी) के रोगी

लौकी में ऐसे गुण होते हैं जो प्राकृतिक रूप से रक्तचाप को नियंत्रित करते हैं।

अगर आपको पहले से ही निम्न रक्तचाप है, तो लौकी खाने से यह और भी कम हो सकता है, जो जोखिम भरा हो सकता है।

गुर्दे की पथरी वाले लोग

लौकी में ऑक्सालेट होते हैं जो गुर्दे की पथरी के आकार को बढ़ा सकते हैं।

गुर्दे की पथरी की समस्या वाले मरीज़ों को बहुत सावधान रहना चाहिए और इसे खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

गर्भवती महिलाएँ

गर्भावस्था के दौरान बिना डॉक्टरी सलाह के लौकी खाने से स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बढ़ सकते हैं।

कुछ मामलों में, यह गर्भपात का कारण बन सकती है। इसे अपने आहार में शामिल करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

खट्टे खाद्य पदार्थों के साथ खाने से बचें

लौकी की तासीर ठंडी होती है।

खट्टे खाद्य पदार्थों (जैसे नींबू, दही, या इमली) के साथ खाने पर, यह शरीर के तापमान और पाचन को बिगाड़ सकती है।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [jagranHindi]