Health Tips- इन लोगो को भूलकर भी नहीं करना चाहिए पपीता का सेवन, जानिए इसकी वजह

By Jitendra Jangid- दोस्तो आज के दूषित वातावरण में स्वस्थ स्वास्थ्य बनाए रखना बहुत ही मुश्किल हैं, खराब खान पान और जीवनशैली की वजह से कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं हमें अपना शिकार बना लेती हैं, ऐसे में कुछ फल हैं जिनके सेवन से हमारे स्वास्थ्य पर अच्छा असर होता हैं, जिनमें पपीता भी हैं, जिसके सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं, लेकिन कुछ लोगों के लिए इसका अनुचित सेवन हानिकारक हो सकता है। आइए जानते हैं किन लोगो को पपीता का सेवन नहीं करना चाहिए- 

1. गर्भवती महिलाएँ

गर्भवती महिलाओं को आमतौर पर पपीता, खासकर कच्चा या अधपका पपीता, खाने से परहेज करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इससे गर्भाशय में संकुचन हो सकता है ।

2. पेट की समस्या वाले लोग

अगर आपको एसिडिटी या अल्सर जैसी पेट संबंधी समस्याएँ हैं, तो ज़्यादा मात्रा में पपीता खाने से आपकी स्थिति और बिगड़ सकती है। 

3. पपीते से एलर्जी वाले लोग

अगर आपको पपीता खाने के बाद खुजली, सूजन या साँस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखाई देते हैं, तो इसे पूरी तरह से न खाना ज़रूरी है।

4. पित्त दोष की अधिकता वाले लोग

जिन लोगों के शरीर में पित्त दोष की अधिकता होती है, उन्हें पपीते का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए। 

5. गुर्दे की समस्या वाले लोग

पपीते में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जो गुर्दे की बीमारी वाले लोगों के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए गुर्दे की समस्या वाले लोगों को पपीता खाने से बचना चाहिए।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abpliveHindi]