Health Tips- इन लोगो को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए स्प्राउट्स, जानिए वजह

By Jitendra Jangid-दोस्तो आज के इस दूषित वातावरण में स्वास्थ्य को स्वस्थ बनाए रखना बहुत ही मुश्किल हैं, खराब खान पान और जीवनशैली की वजह से हम कई स्वास्थ्य समस्याओं से घिर जाते हैं, ऐसे में जब कभी भी स्वस्थ भोजन की बात करते हैं, तो अंकुरित अनाज का ख्याल तुरंत आता है। ये पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और कई लोग इन्हें सुपरफूड मानते हैं। लेकिन कुछ लोगो के लिए इनका सेवन हानिकारक होता हैं आइए जानते हैं कौन हैं वो लोग और क्या हैं इसकी वजह- 

अंकुरित अनाज के फायदे

पोषक तत्वों से भरपूर - प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और आवश्यक विटामिनों से भरपूर।

ऊर्जा वर्धक - पूरे दिन ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है।

डाइटिंग के लिए आदर्श - वजन के प्रति जागरूक लोगों के लिए एक पसंदीदा विकल्प।

अंकुरित अनाज से किसे बचना चाहिए?

कमज़ोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को कच्चे अंकुरित अनाज से संक्रमण का ज़्यादा खतरा हो सकता है।

पाचन संबंधी समस्याओं वाले लोगों को पेट फूलना या बेचैनी हो सकती है।

गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को कच्चे अंकुरित अनाज में बैक्टीरिया की मौजूदगी के कारण ये हानिकारक हो सकते हैं।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abpliveHindi]