Health Tips- फैटी लिवर होने पर दिखाई देते हैं ये लक्षण, नजरअंदाज करना हो सकता हैं स्वास्थ्य के लिए हानिकारक
- byJitendra
- 19 May, 2026
दोस्तो आज के युवा अपने कामकाज और भागदौड़ में इतने व्यस्त हो गए हैं कि अपने खान पान और जीवनशैली पर ध्यान नहीं दे पाते हैं, ऐसे में बात करें फैटी लिवर की तो यह समस्या आम होती जा रही हैं, फैटी लिवर की बीमारी में, लिवर की कोशिकाओं में अतिरिक्त वसा जमा होना शुरू हो जाती है, जिससे समय के साथ धीरे-धीरे लिवर के काम करने की क्षमता को नुकसान पहुँच सकता है, आइए जानते हैं फैटी लिवर होने पर दिखाई देने वाले लक्षण- .

• शुरुआती चरणों में लगातार थकान और कमज़ोरी महसूस हो सकती है।
• पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में भारीपन या हल्का दर्द महसूस हो सकता है।
• अचानक वज़न बढ़ना और पेट की चर्बी बढ़ना इस बीमारी के जोखिम को काफी बढ़ा देता है।
• बार-बार अपच, गैस और भूख कम लगना भी लिवर से जुड़ी समस्याओं का संकेत हो सकता है।

• मधुमेह (Diabetes), उच्च कोलेस्ट्रॉल और उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों को फैटी लिवर होने का जोखिम अधिक होता है।
स्वस्थ आहार लेना, नियमित रूप से व्यायाम करना, अत्यधिक शराब से बचना और वज़न को नियंत्रित रखना फैटी लिवर की बीमारी के जोखिम को कम करने और लिवर के समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।






