Health Tips- सुबह सुबह नंगे पाव चलने से मिलते हैं ये फायदे, आइए जानें
- byJitendra
- 18 Aug, 2025
By Jitendra Jangid- दोस्तो आज हम सब अपने कामकाज और जीवन की भागदौड़ में इतने व्यस्त हो गए हैं कि अपने खान पान और जीवनशैल पर ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिसकी वजह से कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं हो जाती हैं, ऐसे में अगर हम बात करें नंगे पाव चलने की तो इस आदत से आपको कई स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो सकते हैं, आइए जानते हैं इन लाभों के बारे में-

1. बेहतर संतुलन
नंगे पैर चलने से पैरों की मांसपेशियाँ और तंत्रिकाएँ मज़बूत होती हैं। इससे संतुलन बनाए रखने, मुद्रा में सुधार और पैरों में लचीलापन बढ़ाने में मदद मिलती है।
2. दर्द में कमी
जब आप नंगे पैर चलते हैं, तो पैरों की तंत्रिकाएँ सक्रिय हो जाती हैं, जिससे पैरों की अकड़न और दर्द धीरे-धीरे कम हो जाता है।
3. बेहतर रक्त संचार
नंगे पैर चलने से पैरों में रक्त प्रवाह बेहतर होता है। इससे पैरों में ठंडक नहीं लगती और पैरों की पूरी मांसपेशियाँ मज़बूत होती हैं।
4. तनाव से राहत
सुबह नंगे पैर चलने से तनाव और चिंता कम करने में मदद मिलती है। यह मन को शांत करता है और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।

5. बेहतर नींद
अगर आपको नींद की समस्या है, तो रोज़ाना लगभग एक घंटा नंगे पैर चलने से शरीर को आराम मिलता है और नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [jagranHindi]



