Health Tips- चिया सीड्स खाने का सही समय क्या हैं, आइए जानें

दोस्तो आज की भागदौड़ और कामकाज भरें जीवन में हम अपने खान पान और जीवनशैली पर ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिसकी वजह से कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न होती हैं, कई लोग स्वस्थ रहने के लिए चिया सीड्स का सेवन करते हैं, जो फाइबर, प्रोटीन और ज़रूरी विटामिन से भरपूर होते हैं, जिसकी वजह से इन्हें सुपरफूड का टाइटल मिला है। लेकिन इसके पूरे फायदे पाने के लिए सही समय ज़रूरी है, तो आइए जानते हैं इनके सेवन का सही समया- 

चिया सीड्स खाने का सबसे अच्छा समय: 

सुबह

सुबह चिया सीड्स खाना सबसे असरदार माना जाता है। पूरी रात आराम करने के बाद, आपका मेटाबॉलिज्म आराम की स्थिति से एक्टिव स्थिति में आता है। 

इस दौरान:

चिया सीड्स ज़्यादा अच्छे से पचते और एब्जॉर्ब होते हैं।

वे आपको पूरे दिन पेट भरा हुआ और एनर्जेटिक रखने में मदद करते हैं।

वे हेल्दी मेटाबॉलिज्म और वेट मैनेजमेंट में मदद करते हैं।

 

अपनी सुबह की रूटीन में चिया सीड्स को शामिल करना एनर्जी बढ़ाने, भूख कंट्रोल करने और ओवरऑल हेल्थ बनाए रखने का एक आसान, नैचुरल तरीका है।