Health Tips- ठंड के मौसम में आखिर क्यों हो जाता हैं पेट खराब, जानिए इसके कारण
- byJitendra
- 17 Jan, 2026
दोस्तो ठंडा मौसम हमें गर्मी से राहत प्रदान करता हैं, खासकर उत्तर भारत में जहां कड़ाके की ठंड ने लोगो की हालत खराब कर रखी है, इस मौसम में कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं और पेट से जुड़ी समस्याएं इनमें सबसे आम हैं। अपच से लेकर मतली और दस्त तक, सर्दी आपके पाचन तंत्र पर बुरा असर डाल सकती है। आइए जानते ऐसा होने कारणों के बारे में-

1. इम्यूनिटी का कमजोर होना
ठंडे मौसम में, शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिससे इन्फेक्शन पाचन तंत्र को आसानी से प्रभावित कर सकते हैं।
2. धीमा पाचन
सर्दियों में, गर्मी बनाए रखने के लिए शरीर में ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है। इससे पाचन धीमा हो जाता है, जिससे पेट फूलना, गैस और कब्ज हो सकता है।
3. डाइजेस्टिव एंजाइम की गतिविधि में कमी
कम तापमान डाइजेस्टिव एंजाइम की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकता है, जिससे शरीर के लिए भोजन को ठीक से पचाना मुश्किल हो जाता है।

4. इन्फेक्शन का खतरा बढ़ना
ठंडा मौसम वायरल और बैक्टीरियल इन्फेक्शन के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनाता है, जिससे पेट में इन्फेक्शन, मतली, उल्टी और दस्त हो सकते हैं।
5. खान-पान और जीवनशैली में बदलाव
लोग अक्सर सर्दियों में भारी, तैलीय या कम फाइबर वाला खाना खाते हैं और कम पानी पीते हैं, जिससे पाचन और भी खराब हो सकता है।






