Health Tips- सेब सेवन के इतनी देर बाद करना चाहिए भोजन का सेवन, आइए जानें पूरी डिटेल्स

By Jitendra Jangid- दोस्तो सेब एक लोकप्रिय फल हैं, जिसमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और ज़रूरी पोषक तत्व होते हैं, सालभर मिलने वाला ये फल संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता हैं। सेब का नियमित सेवन मधुमेह को नियंत्रित करने, हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और पाचन में सुधार करने में मददगार माना जाता है। लेकिन कई लोग इसके सेवन के बाद तुरंत खाना खा लेते हैं, लेकिन क्या आपको पता हैं कितनी देर बाद खाना चाहिए खाना, आइए जानें

सेब खाने के बाद भोजन से पहले 1 से 2 घंटे प्रतीक्षा करें

आमतौर पर सेब खाने और अगले भोजन के बीच एक से दो घंटे का अंतराल रखने की सलाह दी जाती है। इससे आपके शरीर को फल को ठीक से पचाने का समय मिल जाता है।

2. मधुमेह रोगियों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण

मधुमेह रोगियों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। भोजन के बहुत करीब सेब खाने से पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है या रक्त शर्करा के स्तर पर असर पड़ सकता है। 

3. पाचन क्रिया में सुधार

भोजन के बाद सेब जैसे फलों को अलग से खाने से पाचन क्रिया बेहतर मानी जाती है। क्योंकि फल अन्य खाद्य पदार्थों की तुलना में तेज़ी से पचते हैं ।

4. भोजन के बाद फल खाना

अगर आप भोजन के बाद फल खाना पसंद करते हैं, तो कम से कम 1 से 2 घंटे प्रतीक्षा करें। 

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abpliveHindi]