Home Loan Tips- क्या होम लोन की EMI जल्दी चुकाना हैं, तो अपनाएं ये तरीके

दोस्तो आज के युग में सब दुनिया का हर इंसान अपना घर बनाना चाहता हैं, लेकिन पैसा ना होने की वजह से वो ऐसा नहीं कर पाता हैं, अपने इस सपने को पूरा करने के लिए लोग होम लोन लेते हैं और अगर आपने भी होम ले रखा हैं और इसे जल्दी चुकाना चाहते हैं, तो इसके लिए सही रणनीति अपनाना बहुत जरूरी है। सही योजना और अनुशासन के साथ आप लोन की अवधि कम कर सकते हैं और ब्याज पर होने वाले खर्च को भी घटा सकते हैं, आइए जानते हैं कैसे- 

आय की जानकारी रखें
सबसे पहले अपनी मासिक आय और खर्चों का सही आकलन करें। इससे आपको पता चलेगा कि आप अतिरिक्त भुगतान (Prepayment) के लिए कितनी राशि सुरक्षित रूप से इस्तेमाल कर सकते हैं।
 

प्रीपेमेंट का लाभ उठाएं
होम लोन का प्रीपेमेंट सीधे मूलधन (Principal) से घटता है। इससे लोन की अवधि कम होती है, ब्याज पर होने वाला खर्च भी काफी कम हो जाता है।

लोन का प्रीपेमेंट विकल्प देखें
अपने बैंक या वित्तीय संस्था से पता करें कि कितनी बार और कितनी राशि तक आप प्रीपेमेंट कर सकते हैं। 

आय बढ़ने पर अतिरिक्त भुगतान करें
यदि समय के साथ आपकी आय बढ़ती है, तो लोन पर अतिरिक्त राशि का भुगतान करें। इससे लोन जल्दी समाप्त होगा और ब्याज की बचत भी बढ़ेगी।

अनुशासन और योजना बनाए रखें
नियमित और अनुशासित तरीके से प्रीपेमेंट करते रहें। सही योजना और निरंतरता के साथ आप कम समय में होम लोन से मुक्त हो सकते हैं।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from Amarujala.