दोस्तो दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 19वां संस्कृण 28 मार्च 2026 से शुरु होने वाली हैं जिसकी तैयारियां जोरो शोरो से चल रही हैं, लेकिन फैंस के मन में एक बड़ा सवाल अभी भी बना हुआ है—टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल कब जारी होगा? टूर्नामेंट शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं, और क्रिकेट जगत IPL 2026 के बाकी मैचों का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स
IPL 2026 का शेड्यूल अभी भी अधूरा
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हाल ही में टूर्नामेंट के पहले चरण का शेड्यूल जारी किया था, जिसमें 28 मार्च से 12 अप्रैल तक होने वाले मैच शामिल थे। इस शुरुआती घोषणा में, सिर्फ़ 20 मैचों की पुष्टि की गई थी।

IPL 2026 में कुल मैच
ऐसी अटकलें थीं कि IPL 2026 में मैचों की कुल संख्या बढ़कर 80 हो सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस सीज़न में फ़ॉर्मेट में कोई बदलाव नहीं होगा। IPL 2026 में कुल 74 मैच खेले जाएँगे, ठीक पिछले सीज़नों की तरह। इसका मतलब है कि अभी भी 54 मैचों का शेड्यूल बनना बाकी है।
देरी की वजह
पूरा शेड्यूल जारी करने में हो रही देरी का संबंध आने वाले राज्य विधानसभा चुनावों से है। तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और असम जैसे राज्यों में चुनावों की तारीखें पहले तय नहीं हुई थीं।
चुनाव शेड्यूल के अनुसार, इन राज्यों में कुछ खास तारीखों पर मतदान होगा। नतीजतन, मतदान के दिनों में कुछ शहरों में IPL के कोई मैच नहीं खेले जाएँगे:
चेन्नई – 23 अप्रैल
कोलकाता – 23 अप्रैल और 29 अप्रैल
गुवाहाटी – 9 अप्रैल
सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदान 29 मार्च तक पूरा हो जाएगा, जबकि वोटों की गिनती 4 मई को होगी।
राजस्थान रॉयल्स का घरेलू मैदान अभी भी साफ़ नहीं

एक और अहम बात जिस पर फ़ैन्स की नज़र बनी हुई है, वह है राजस्थान रॉयल्स का घरेलू मैदान। शुरुआती शेड्यूल के अनुसार, टीम के पहले तीन घरेलू मैच असम के गुवाहाटी में खेले जाने हैं। हालांकि, यह अभी भी पक्का नहीं है कि उनके बाकी बचे चार घरेलू मैच भी वहीं खेले जाएँगे या टीम अपने पारंपरिक घरेलू मैदान जयपुर लौट आएगी।





