Jokes: एक टकला बिना कॉलर की टीशर्ट में बीवी से पूछता है – कैसा लग रहा हूं? बीवी – अजी छोडो भी, टकला – अरे बता ना!! पढ़ें आगे
- byVarsha
- 27 Mar, 2025
Joke 1:
पतिः ये कैसा खाना बनाया है तुमने, बिलकुल गोबर जैसा.....?
पत्नी: हे भगवान, इस आदमी ने हर चीज़ चख रखी है
Joke 2:
बाजार में एक महिला को दोनों हाथों में भर भर के मेहँदी लगवाने के बाद याद आया कि वो स्कूटी पर अकेले ही आई है
वो परेशान खड़ी थी कि तभी उसके एक पड़ोसी सज्जन ने उसे पहचान लिया और फिर उसी की स्कूटी में उसे घर तक छोड़ दिया
घर पहुँचने पर पड़ोसी को याद आया कि अपनी बाइक और बीवी दोनो को तो वो बाजार में ही छोड़ आया है ।

Joke 3:
एक आदमी गर्मी के दिनों में चलते हुए कूलर में पानी डाल रहा था.
पत्नी- ये क्या कर रहे हो? करंट लग जाएगा.
आदमी- देख रहा हूं तुम प्रॉपर करवाचौथ कर रही या नहीं
पत्नी को गुस्सा आया वो कुछ नहीं बोली…..
कुछ दिन बाद करवाचौथ आया और पत्नी ने व्रत रखा.
अगले दिन पत्नी पति की उंगली बिजली के बोर्ड में डालने लगी.
पति हाथ छुड़वाते हुए बोला.. ये क्या कर रही हो करेंट लग जायेगा!
पत्नी- डोंट वरी कल ही करवाचोथ का व्रत किया है.
चैक कर रही हूं प्रॉपर हुआ है या नहीं !!!

Joke 4:
पप्पू – आपकी बीवी दिखाई नहीं दे
रहीं हैं??
बॉस – नहीं मैं उसे पार्टी में नहीं
लाता!!
पप्पू – क्यूँ सर
बॉस – वो गॉव की हैं ना!!
पप्पू – ओहह, माफ़ करना
मुझे लगा केवल आपकी हैं!!
पप्पू अस्पताल में!!
Joke 5:
एक टकला बिना कॉलर की टीशर्ट में
बीवी से पूछता है – कैसा लग रहा हूं?
बीवी – अजी छोडो भी
टकला – अरे बता ना!!
बीवी – अजी रहने दो, अब मैं क्या बताऊ!!
टकला – अरे बता भी, तुझे मेरी कसम
बीवी – ऐसे लग रहे हो जैसे
फटे हुए मौजे से अंगूठा बाहर निकल
आया हो।।।।।



