Jokes: एक महिला तीन बच्चों के साथ एक बस में यात्रा कर रही थी !! कंडक्टर : मैडम इन बच्चों का टिकिट लगेगा, उम्र बताओ ..?? महिला : पहले वाले की 2 साल, दूसरे वाले की ढाई साल, औरे तीसरे कि तीन साल..!! पढ़ें आगे

Joke 1:

एक महिला तीन बच्चों के साथ
एक बस में यात्रा कर रही थी !!
कंडक्टर : मैडम इन बच्चों का टिकिट
लगेगा,
उम्र बताओ ..??
महिला : पहले वाले की 2  साल,
दूसरे वाले की ढाई साल,
औरे तीसरे कि तीन साल..!!
कंडक्टर : मैडम टिकिट चाहे मत लो
पर गैप तो 9 महीने का रखो..
महिला : करमफुटे बीच वाला जेठानी का है..!!
तू टिकिट काट.., ज्ञान मत बांट .!    

Joke 2:

सजधज के एक देहाती लड़की एयरपोर्ट पहुंचकर पायलट से बोली...

लड़की-फ्लाइट कितने बजे जाएगी?

पायलट -10 बजे, लड़की-अच्छा, दूसरी कितने बजे जाएगी?

पायलट-2 बजे, लड़की-अच्छा और ये US वाली कब जाएगी?

पायलट-2:30 बजे, क्यों ?

जाना कहां है ?

लड़की-जाना कहीं नहीं बस रनवे पर एक इंस्टा रील शूट करनी है.

Joke 3:

डॉक्टर : तबियत कैसी है..?
मरीज़ : पहले से ज्यादा खराब है.
डॉक्टर : दवाई खा ली थी.?
मरीज़ खाली नहीं थी भरी हुई थी..
डॉक्टर : मेरा मतलब है दवाई ले ली थी.?
मरीज़ : जी आप ही से तो ली थी.
डाक्टर : बेवकूफ़ !! दवाई पी ली थी.?
मरीज़ नहीं जी, दवाई नीली थी..
डॉक्टर : अबे गधे !! दवाई को पी लिया था.?
मरीज़ नहीं जी., पीलिया तो मुझे था.

डॉक्टर : उल्लू के पट्टे ! दवाई को खोल के मुँह में रख लिया था.?
मरीज़ : नहीं आप ही ने तो कहा था कि फ्रिज में रखना..
डॉक्टर : अबे क्या मार खायेगा..?
मरीज़ नहीं दवाई खाऊंगा.
डॉक्टर : निकल साले, तू पागल कर देगा.
मरीज़ : जा रहा हूँ, फिर कब आऊँ..?
डॉक्टर : मरने के बाद..
मरीज़ मरने के कितने दिन बाद.?
डॉक्टर बेहोश।

Joke 4:

पत्नी(पति से): जाओ छत पर बैठो।
पति: लेकिन छत पर तो... बहुत धूप है! 
पत्नी: मै बोली न... जाओ छत पर...
क्या है छत पर ??  
पत्नी: है कुछ नही...
लेकिन घर मे बैठे-बैठे तुम मुझसे ज्यादा "गोरे" हो गए हो।

Joke 5:

एक आदमी जख्मी हालत में पुलिस स्टेशन
पहुँचा।
हवलदार—” क्या हुआ?
आदमी—” बीवी ने पिटाई की।”
हवलदार—” क्यों ? “
आदमी—” उसके मम्मी-पापा हमारे घर पर आए
तो उसने मुझसे कहा कि, बाहर से उनके लिए
कुछ ले आओ।”
हवलदार—” तो ? “
आदमी—” मैं टैक्सी ले आया। “