Jokes: एक बूढऊ स्कूल के सर से बोले-मास्साब, स्कूल खुले तो कई दिन हुई गये..पर बो गोरी वाली मैडम दिखी नहीं अब तक? पढ़ें आगे
- byVarsha
- 22 Mar, 2025
Joke 1:
आज एक बूढऊ हमारे पासवाले
स्कूल के सर से बोल रहे थे-
मास्साब, स्कूल खुले तो कई दिन हुई
गये..पर बो गोरी वाली
मैडम दिखी नहीं अब तक?
.
सर बोले- भाई साहब, उनको
ट्रांसफर हो गओ।
.
सज्जन बोले – हे भगवान.. जे मो’दी
कोऊ को खुश नई देख सकत ।
Joke 2:
एक शहरी लड़का नदी में बत्तखों पर
निशाना लगा रहा था
निसाना चुक गया और पानी भर रही एक
देहाती महिला का घड़ा फुट गया।
वह उस स्त्री के पास गया और बोला
‘sorry for that’
उस औरत ने एक झन्नाटेदार थप्पड़ मारा,
.
“दहिजरा के नाति ! एक तौ घड़ा फोरि
दिहिस
ऊपर से कहत है ‘साडी फार देब “, अरे हम
तोहार करेजा निकार लेब ।।

Joke 3:
एक महिला रोज़ बैंक आती थी और बिना किसी काम के बैठी रहती थी।
मैनेजर ने पूछा:
आपका काम क्या है?
रोज बैंक क्यों आती हैं??
महिला:
मुझे कोई काम नहीं है। मैं आपके कर्मचारी ढल्लन सिंह की पत्नी हूं
जिस तरह कोहली, जडेजा और रोहित की पत्नी अपने पति का उत्साह बढ़ाने स्टेडियम में आती हैं, मैं भी अपने पति का हौसला बढ़ाने आई हूॅं ताकि वह मैनेजर बन सके।
Joke 4:
एक आदमी ने डेढ़ घंटे तक निजीकरण के फायदे गिनाये.....
और फिर बोला:-
भाईजी, हमारी गुड़िया बड़ी हो गई है...
कोई सरकारी नौकरी लगा हुआ लड़का बताना...!!

Joke 5:
महिला : सेठ जी लाल मिर्च देना।
सेठ (पास खडे नौकर से) : हरी मिर्च देना।
महिला : सेठ जी मैने लाल मिर्च बोली है।
सेठ : हरी मिर्च देना जल्दी।
महिला(गुस्से से लाल) : सेठ तुम पागल हो क्या? मैने लाल मिर्च मांगी है।
सेठ : बहिन जी ज्यादा गुस्सा मत करो…..
ठण्ड रखो ठण्ड…..लाल मिर्च ही देंगे…
.
.
.
.
.
‘हरि’ तो इस नौकर का नाम है!!



