Jokes: बरसात की एक अंधेरी रात में एक बूढ़ा आदमी किताब बेच रहा थातभी सूटबूट पहने आदमी ने उस से 3000 रुपये की एक किताब खरीद ली! पढ़ें आगे..
- byVarsha
- 11 Apr, 2025
Joke 1:
मालकिन को उदास बैठा देखकर नौकरानी ने पूछा
नौकरानी- क्या हुआ मालकिन आप इतनी उदास क्यों हो
मालकिन- क्या बताऊं तुझे, तेरे साहब ऑफिस की एक लड़की से प्यार करते हैं
नौकरानी- नहीं ऐसा नहीं हो सकता, ये सब आप बस मुझे जलाने के लिए बोल रही हैं,
साहब बस मुझसे ही प्यार करते हैं
Joke 2:
बरसात की एक अंधेरी रात में एक बूढ़ा आदमी किताब बेचने के लिए खड़ा था…
तभी सूटबूट पहने एक आदमी आया और उसने 3000 रुपये की एक किताब खरीद ली!
बूढ़े आदमी ने किताब देकर कहा – जब तक कोई मुसीबत ना आए,
तब तक किताब का आखिरी पेज मत देखना…
आदमी ने पूरी किताब पढ़ ली, लेकिन डर के कारण आखिरी पेज नहीं खोला!
एक दिन उससे रहा नहीं गया और उसने आखिरी पेज खोल कर देख ही लिया…और सदमे में मर गया…
दरअसल, आखिरी पेज पर लिखा था – MRP-RS 15/-Only

Joke 3:
अभी छत की तीन-चार सीढ़ी चढ़ा ही था कि
बीवी बोली- कहां जा रहे हो…?
पति – चिड़िया को दाना देने…!
बीवी – तुम्हारी चिड़िया सात दिन के लिए
मायके गई है, नीचे आ जाओ…!
Joke 4:
मैं कल पड़ोस के लड़के की शादी में गया….
वहां डीजे वाले ने ये गाना चला दिया- “जिसको डांस नहीं करना
वो जाकर अपनी भैंस चराए”
ये गाना सुनकर कुछ लोग अपनी पत्नी को
खाना खिलाने ले गए…!!

Joke 5:
एक कंजूस अपने घर की छत से नीचे गिर गया….!
गिरते हुए उसने दूसरी मंजिल की खिड़की से देखा कि
उसकी पत्नी खाना बना रही थी….!
उसने चिल्लाते हुए कहा, ‘मेरा खाना मत बनाना’






