Jokes: शादी की 10वीं सालगिरह पर पत्नि पति के सीने से लग के बोली: सुनिए जी, अगर मुझे कोई भगा के लेजाए तो आप क्या करेंगे...? पढ़ें आगे

Joke 1:

इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर स्लोगन पढ़ा तो मैं भाव विभोर हो गया ..
अगर आपके कोई फैन नहीं है तो यहाँ से ले जाइए .
गोलगप्पे के ठेले पर एक स्लोगन लिखा था ..
गोलगप्पे खाने के लिए दिल बड़ा हो ना हो , मुँह बड़ा होना चाहिए ..
'फल भंडार ' वाले ने तो स्लोगन लिखने क़ी हद ही कर दी ..
"आप कर्म करिए , फल तो हम दे देंगे "..
घड़ी वाले ने एक गजब स्लोगन लिखा ..?
''भागते हुए समय कॊ दीवार पर टांगे या हाथ पर बांधे "..
बालों के तेल क़ी एक कंपनी ने हर प्रोडक्ट पर एक स्लोगन लिखा ..
भगवान ही नहीं , हम भी बाल बाल बचाते है ..
शराब की  दुकान पर लिखा स्लोगन -  बोतल शराब की खुद  

"खाली" होकर दूसरों को "फुल" कर देती है !!

Joke 2:

दो वकील मित्र होटल से पी कर कार से लौट रहे थे कि आगे देखा पुलिस बैरिकेड है
पता चला कि ड्रिंक एंड ड्राइव वालों की चेकिंग चल रही है
गाड़ी किनारे रोक कर दोनों वकील साहबान उतर के पीछे की सीट पर बैठ गये
पुलिसवालों ने पूछा- ड्राइवर कहाँ है?
वकील साहबान- वो तो पुलिस के नाम से डर कर भाग गया
पुलिस - ठीक है, ठीक है... गाड़ी आगे बढ़ाओ
वकील साहबान- हम नहीं चला सकते, हमने पी रखी है, हम पीने के बाद गाड़ी नहीं चलाते
पुलिसवालों ने एक कांस्टेबल को भेजा...
जो गाड़ी ड्राइव करके इन्हें घर छोड़कर आया...

Joke 3:

अध्यापक ने गधे के सामने एक बोतल दारू रखी और एक बाल्टी पानी की ….
गधा सारा पानी पी गया।
अध्यापक ने बच्चों से पूछा तो तुमने क्या सीखा?
बच्चे- जो दारु नहीं पीता वो गधा है।

Joke 4:

एक शराबी से उसके दोस्त ने पूछा…
दोस्त- क्या तुझे रात को मच्छर तंग नहीं करते?
शराबी- नहीं
दोस्त- वह कैसे?
शराबी- मैं जब रात को पीकर जाता हूं,
तो मच्छर मेरे शरीर पर बैठकर शराब पीने लगते हैं.
जब तक मैं होश में आता हूं, मच्छर बेहोश हो जाते हैं.

Joke 5:

शादी की 10वीं सालगिरह पर पत्नि पति के सीने से लग के बोली:
सुनिए जी, अगर मुझे कोई भगा के लेजाए तो आप क्या करेंगे...?
पति – हट पगली, कैसे सवाल पूछती है...?
पत्नि – बताओ ना जान... 
पति – मैं बोलूगा भाई भगा के क्यों ले जा रहे हो, आराम से ले जाओ, में रोक थोड़ी रहा हूं......!!