Jokes: पप्पू अपनी गर्भवती पत्नी को लेकर हॉस्पिटल गया और नर्स ने बोला- अगर लड़का हुआ तो कहना टमाटर हुआ है, और लड़की हुई तो कहना प्याज हुई है….! पढ़ें आगे..

Joke 1:

गांव में नसबंदी का कैम्प लगा तो एक जवान सा लड़का नसबंदी कराने पहुंचा।

डॉक्टर ने पूछा कितने बच्चे है??

लड़का बोला – मेरी तो शादी ही नहीं हुई..

डॉक्टर ने बोला – फिर नसबंदी क्यों??

लड़का बोला, डॉक्टर साहब गाँव मे सबकी नसबंदी हो चुकी है..

और गांव में जब भी कोई बच्चा पैदा होता है तो सब मुझे मारने आ जाते है…

Joke 2:

एक आदमी प्रार्थना कर रहा था तभी वहां भगवान प्रकट हुए

और बोले- मन्नत मांगो…!

आदमी बोला- मुझे शादीशुदा से अविवाहित बना दो….!

प्रभु बोले- बेटा मन्नत मांगो, जन्नत नहीं….!

Joke 3:

साली – अच्छा जीजू एक बात तो बताओ ससुराल में

दामाद जी का इतना सम्मान क्यों होता है?

जीजा – क्योंकि ससुराल वाले जानते है कि

यही वो महान आदमी हैं

जिसने हमारे घर का तूफान संभाल रखा है।

Joke 4:

पप्पू अपनी गर्भवती पत्नी को लेकर

हॉस्पिटल गया और नर्स ने बोला-

अगर लड़का हुआ तो कहना टमाटर हुआ है…

और लड़की हुई तो कहना प्याज हुई है….!

संयोग से लड़का-लड़की दोनों जुड़वा हो जाते हैं….

और नर्स कंफ्यूज में बाहर आई और बोली-

सर बधाई हो आपके घर सलाद हुआ है..!

Joke 5:

नौकरानी-बीबीजी मुझे दस दिन की छुट्टी चाहिए।

मालकिन-तू दस दिन छुट्टी पे जाएगी

तो तेरे साहब का टिफिन कौन बनाएगा

उन्हें दवाई कौन देगा।

उनके कपडे कौन धोएगा। प्रेस कौन करेगा

उनका बिस्तर कौन लगाएगा।

नौकरानी ने शरमाते हुए बड़े प्यार से कहा आप कहे तो साहब को साथ ले जाउं मालकिन..