Jokes: पुलिस वाला पार्क में बैठे एक जोड़े को देख कर कहता है- क्यों भाई रात होने वाली है पार्क में ऐसे क्यों बैठे हो? पढ़ें आगे

Joke 1:

सोनू : जिंदगी में कभी दूसरा दिमाग लगवाने की नौबत लगी तो पक्का भाई तेरा ही लगवाउंगा

मोनू : मतलब तु मानता है ना मेरा दिमाग जीनियस का है..

सोनू: अबे हट, मुझे कोई ऐसा दिमाग चाहिएगा ना जो पहले कभी यूज ही न हुआ हो

Joke 2:

गर्लफ्रेंड– अब हम बहुत ज्यादा बदनाम हो गए हैं,
अब हमें शादी कर लेनी चाहिए
बॉयफ्रेंड– लेकिन ये तो बता इतनी बदनामी के
बाद हमसे शादी करेगा कौन?

Joke 3:

पुलिस वाला पार्क में बैठे एक जोड़े को देख रहा था.
पुलिस– क्यों भाई रात होने वाली है पार्क में ऐसे क्यों बैठे हो?
लड़का– हम दोनों शादीशुदा हैं
पुलिसवाला– तो घर क्यों नहीं जाते, घर जा कर बैठो-लेटो हमें क्या?
लड़का– अजी यहां आप नहीं मानते वहां इसका पति
और मेरी पत्नी कैसे मानेगी
पुलिसवाला बेहोश…

Joke 4:

शानू : कैसा है भाई

पिंटू : बस ठीक हूं

शानू : भाई यार वो न कुछ पैसों की जरूरत है..

पिंटू : अच्छा भाई मुझे भी यार, कोई दे रहा हो तो बता देना

Joke 5:

टीचर :” एक KISS बहुत ही खतरनाक होता है.”
स्टूडेंट: ” कैसे ?”
टीचर :” एक बार में चालीस हजार
कीटाणु ट्रांसफर हो जाते हैं “.
स्टूडेंट : ” इसका कोई इलाज है आपकी नजर में ?”
टीचर :” इसका कोई इलाज नहीं है “.
स्टूडेंट : ” मेरे पास है इसका शर्तिया इलाज “.
टीचर :” क्या इलाज हो सकता है ?”
स्टूडेंट : ” KISS को वापस लौटा दो