Jokes: एक परिवार मे 5 बहने थी..एक का नाम टूटी, दूसरी का नाम फटी, तीसरी का नाम फीकी, चौथी का नाम मरी, पांचवी का नाम भूतनी, पढ़ेंआगे...

Joke 1:

एक परिवार मे 5 बहने थी..
एक का नाम था -: टूटी
दूसरी का नाम -: फटी
तीसरी का नाम -: फीकी
चौथी का नाम -: मरी
पांचवी का नाम -: भूतनि
एक दिन उनके घर पर लड़की देखने के
लिये मेहमान आए!
मम्मी ने पूछा, आप कुर्सी पर बैठेगें या नीचे
चटाई पर?
मेहमान:- कुर्सी पर
मम्मी :- टूटी!! कुर्सी लेकर आओ
मेहमान :- नहीं नहीं, हम चटाई पर बैठ
जायेंगे

मम्मी :- फटी!! चटाई लेकर आओ
मेहमान :- रहने दीजिए, हम जमीन पर ही
बैठ जायेंगे
मेहमान जमीन पर बैठ गये)
मम्मी :- आप चाय पीऐँगे या दूध?
मेहमान :- चाय
मम्मी :- फीकी!! चाय लेकर आओ
मेहमान :- नहीं नहीं, चाय रहने दो, हमें दूध
ले आओ
मम्मी :- मरी!! भेस का दूध लेके आओ
मेहमान :- रेहेने दीजिये हमें कुछ भी नहीं
चाहियें
सिर्फ लड़की दिखाईये
मम्मी :- बेटियों!! भूतनि को लेकर आओ
मेहमान:- बेहोश!

Joke 2:

संता बड़ी धीरे धीरे फोन पे
बात कर रहा था,
बीवी – इतनी धीमी आवाज में
किससे..बात कर रहे हो ?
संता – अरे बहन है,
बीवी – तो इतना धीरे क्यों
बात कर रहे हो ?
संता – तेरी बहन है!

Joke 3:

मैंने एक्टिवा से घर जाते वक्त "रायल स्टैग " की एक बोतल खरीदी और घर जाने लगा !

अचानक मेरे दिमाग में ये ख्याल आया कि अगर रास्ते में एक्टिवा गिर गई और बोतल टूट गई तो फिर क्या पियूंगा  

एक्टिवा रोककर बोतल निकाली और पूरी बोतल वही पर पी गया....

आपको यकीन नहीं होगा मेरा निर्णय बिलकुल सही निकला....... एक्टिवा रास्ते में 4 बार गिरी

Joke 4:

एक शराबी शराब पी कर एक अर्थी से टकरा गया।

बॉडी गिर गई और लोग शराबी को पीटने लगे।

इस पर शराबी बोला- अबे जो गिरा वो तो कुछ नहीं बोल रहा,

तुम काहे नेता बन रहे हो!!!

Joke 5:

लड़की अपने बॉयफ्रेंड से लड़ रही थी.
लड़की – मुझे ब्रेकअप चाहिए.
लड़का – नहीं मेरी जान.
लड़की – मैंने जो गिफ्ट दिए वो वापस करो.
घडी, जींस, शूज, बेल्ट सब दो वापस मेरा,
लड़का- ठीक है तुझे जो इतने दिन बाइक पे
बैठा के घुमाया उसका पेट्रोल वापस कर.
लड़की – जानू इतनी जल्दी गुस्सा क्यों करते हो,
मैं मजाक कर रही हूँ.