Jokes: अंग्रेज सिपाही से,- इस आदमी का कान काट दो, आदमी – नही मेरा कान मत काटो नही तो मैं अंधा हो जाऊँगा, अंग्रेज- बेवकूफ़ कोई कान काटने से अँधा होता है, पढ़ें आगे

Joke 1:

अंग्रेज सिपाही से,- इस आदमी का कान काट दो
आदमी – नही मेरा कान मत काटो
नही तो मैं अंधा हो जाऊँगा
अंग्रेज- बेवकूफ़ कोई कान काटने से अँधा होता है।
आदमी – अरे बेवकूफ़ कान काट देगा तो
चश्मा क्या तेरे बाप के कान पर लगाउँगा

Joke 2:

जिंदगी से परेशान एक आदमी ने चिल्लाकर कहा, “हे भगवान, ऐसी जिंदगी से तो मौत अच्छी हैं, उठा ले मुझे!" भगवान ने यमदूत को नीचे भेजा । 
यमदूत बोला- तुमने याद किया और मैं आ गया।
यमदूत को सामने देखकर आदमी घबराकर बोला, “अब मैं खुद पर गुस्सा भी नहीं कर सकता हूं क्या?"

Joke 3:

अकबर ने बीरबल से सवाल किया: 
आदमी और औरत की सोच में क्या फर्क है ? 
बीरबल ने बहुत चतुर जवाब दिया:
औरत एक ही आदमी से बहुत सारी उम्मीद रखती है ...
और
आदमी बहुत सारी औरतो से एक ही उम्मीद रखता है !!

Joke 4:

ना कजरे कि धार, ना मोतियों का हार, ना किया कोई श्रंगार फिर भी इतनी सुंदर हो'
उपरोक्त पंक्ति से प्रतीत होता है कि गीतकार अपनी पत्नी को ब्यूटी पार्लर के लिए पैसे नहीं देना चाहता।

Joke 5:

एक चीता सिगरेट पीने ही वाला था कि अचानक
चूहा वहाँ आया और बोला,,
“भाई छोड़ दो नशा, आओ मेरे साथ, देखो जंगल
कितना खूबसूरत है। “चीता चूहे के साथ चल दिया।
आगे हाथी कोकीन ले रहा था, चूहा फिर बोला,
“भाई छोड़ दो नशा, आओ मेरे साथ, देखो जंगल
कितना खूबसूरत है।

“हाथी भी साथ चल दिया।
आगे शेर व्हिस्की पीने की तैयारी कर रहा था,
चूहे ने उसे भी वही कहा। शेर ने ग्लास एक साइड में
रखा और चूहे को 5-6 थप्पड़ मारे।
हाथी बोला: अरे भाई क्यों मार रहे हो इस बेचारे को?
शेर बोला, “ये साला रोज़ भांग पीके ऐसे ही सबको
पूरी रात जंगल घुमाता है।