Jokes: पत्नी - क्यों जी, आटा कहां पिसवाया आपने ? पति(सहमकर) - हमेशा वाली जगह पर, पत्नी - तो गेहूं देकर कहीं सैर सपाटा करने चले गए होंगे ? पढ़ें आगे...
- byVarsha
- 26 Mar, 2025
Joke 1:
जज ---आखिरी बार किससे मिलना चाहोगे ??
अपराधी---जी, अपनी बीवी से....!!
जज ---क्यों माँ-बाप से नहीं मिलोगे.....??
अपराधी---जी, *माँ-बाप त* मौत के बाद दूसरा जन्म लेते ही मिल जाएँगे। लेकिन *बीवी के लिए ..... फिर साला 25-30 साल इंतजार.....
एक अच्छी नौकरी..... फिर बायोडाटा बनाना.... लड़की देखने जाना...... लड़की के माँ-बाप को पसंद आना.... ... फिर कार्ड छपाई......
फिर तिलक..... फिर लेडीज़ संगीत........फिर बारात...... फिर जयमाला...... फिर एक चुटकी सिंदूर ...... फिर फेरे..... फिर जूता चुराई......
फिर विदाई...... फिर बहू भोज...... फिर रिश्तेदारों को गिफ्ट दो...... तब जाकर मिलती है,...... एक बीवी,
Joke 2:
पति :- बाइक ले कर घर से निकल रहा था .....
पत्नी :- ये लो सुई
पति :- ये क्यो ??
पत्नी :- अगर चेकिंग चल रही हो तो,सुई से पंचर कर के पैदल बगल से निकल लेना...
पंचर मात्र 20 रुपये का बनेगा
ओर चालान 30 हजार का ...

Joke 3:
बीमार पति को लेकर पत्नी डॉक्टर के पास गई...
.
डॉक्टर ने कहा -
इनको अच्छा खाना दो,
हमेशा खुश रखो,
घर की कोई भी परेशानी इनसे मत बताओ,
फालतू की फरमाइशें करके इनकी चिंतायें मत बढ़ाओ,
तो ये छह महीने में ठीक हो जाएंगे...!
.
रास्ते में पति ने पत्नी से पूछा -
क्या कहा डॉक्टर ने...?
.
पत्नी बोली - कुछ नहीं,
अब डॉक्टर ने भी जवाब दे दिया है...!

Joke 4:
शक की इंतहा तो देखो . पत्नी - तुम्हारी शर्ट में तो एक भी बाल नहीं मिलता है...! .
पति - हां तो, क्या हुआ...? .
पत्नी - मैं पूछती हूं कौन है वो गंजी...!
Joke 5:
पत्नी - क्यों जी, आटा कहां पिसवाया आपने ?
पति(सहमकर) - हमेशा वाली जगह पर।
पत्नी - तो गेहूं देकर कहीं सैर सपाटा करने चले गए होंगे ?
पति - कहीं तो नहीं गया, वहीं रूका था।
पत्नी - ध्यान कहां रहता है आप का..
आती जाती औरतों को देख रहे होंगे,
खूब जानती हूं आपको?
पति(अब पूरी तरह घबरा गया) - सच में वही सामने खड़े होकर आटा पिसवाया।
पत्नी - झूठ मत बोलो, पूरा ध्यान व्हाट्सएप में होगा बहुत दिनों से नोट कर रही हूं घर के काम में आपका बिल्कुल ध्यान नहीं रहता आपका?
पति - नहीं, ऐसा कुछ भी नहीं, बताओ तो हुआ क्या ?
पत्नी - रोटियां जल कैसे गयीं फिर!



