Jyotish Tips- सूर्यास्त के बाद भूलकर भी ना करें ये काम, कंगाली का बन सकती है कारण
- bySagar
- 18 Dec, 2024
By Jitendra Jangid- दोस्तो दुनिया का प्रत्येक इंसान अपना जीवन सुख और समृद्धि के साथ जीन चाहता हैं, ऐसे में हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में कई नियम बताए जाते हैं जो जीवन में सद्भाव, समृद्धि और खुशहाली लाते हैं। ये नियम सिर्फ़ आध्यात्मिक ही नहीं हैं, बल्कि व्यक्तिगत खुशहाली और घर के सामंजस्य से भी गहराई से जुड़े हैं। ऐसे में बताया जाता हैं कि सूर्यास्त के बाद भूलकर भी ये काम नहीं करने चाहिए, आइए जानते हैं इसके बारे में-

1. रात में नाखून काटना
सूर्यास्त के बाद नाखून काटने से बचना चाहिए, शाम या रात में नाखून काटने से घर में दुख और दरिद्रता आती है। ऐसा करने से धन और समृद्धि की देवी देवी लक्ष्मी नाराज़ होती हैं।
2. खुले बाल रखकर सोना
रात में बाल खुले रखकर सोने की एक और आदत से बचना चाहिए। धार्मिक और आध्यात्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह आदत नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकती है, जो घर की सुख-शांति को प्रभावित करती है।

3. रात में परफ्यूम लगाना
सूर्यास्त के बाद परफ्यूम लगाना अशुभ माना जाता है। रात में परफ्यूम लगाने से नकारात्मक ऊर्जा आती है, जो इसे लगाने वाले व्यक्ति और उसके आस-पास के लोगों को प्रभावित कर सकती है।
4. रसोई में गंदे बर्तन छोड़ना
रसोई में कभी भी गंदे बर्तन रात भर नहीं छोड़ने चाहिए। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी नाराज़ होती हैं और परिवार में आर्थिक तंगी के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी आती हैं।

5. सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाना या पोछा लगाना
सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू या पोछा नहीं लगाने की सलाह दी जाती है। ऐसा करने से घर की बरकत चली जाती है, जिससे सकारात्मकता और सौभाग्य में कमी आती है।






