दोस्तो आज के आधुनिक युग में लैपटॉप हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन गया हैं, फिर चाहे पढ़ाई करनी हो, या तेज़ी से ब्राउज़ करना हो हमें इसकी जरूरत होती है, ऐसे में अगर लैपटॉप धीमा हो जाएं, तो परेशान का सबब हो सकता है, समय के साथ, लैपटॉप अक्सर स्टोरेज की समस्याओं, पुराने सॉफ्टवेयर, ज़्यादा गर्मी, या पुराने हार्डवेयर की वजह से धीमे होने लगते हैं। लैपटॉप के धीमे होने के असली कारणों को समझने से आप अपने लैपटॉप की परफॉर्मेंस को बेहतर बना सकते हैं और उसकी उम्र बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं लैपटॉप आखिर क्यों धीमा हो जाता हैं-

1. HDD या SSD स्टोरेज का पूरा भर जाना
जब आपकी हार्ड ड्राइव या SSD पूरी तरह से भर जाती है, तो आपका सिस्टम टेम्पररी फ़ाइलों और बैकग्राउंड प्रोसेस को ठीक से मैनेज नहीं कर पाता है। कुल परफॉर्मेंस में काफ़ी कमी आ सकती है।
2. एक साथ बहुत ज़्यादा एप्लिकेशन चलाना
एक ही समय पर कई ब्राउज़र टैब, सॉफ्टवेयर प्रोग्राम और बैकग्राउंड एप्लिकेशन खुले रखने से आपके CPU और RAM पर बहुत ज़्यादा दबाव पड़ता है। इसके चलते, आपका लैपटॉप धीमा हो सकता है ।
3. RAM का कम होना
अगर आपके लैपटॉप में 4GB या उससे कम RAM है वीडियो एडिटिंग, गेमिंग, या एक साथ कई ऐप चलाने जैसे ज़्यादा रिसोर्स लेने वाले कामों से लैपटॉप बहुत ज़्यादा धीमा हो सकता है।

4. ज़्यादा गर्मी की समस्याएँ
बहुत ज़्यादा गर्मी की वजह से आपके लैपटॉप को अपने अंदर के हिस्सों को बचाने के लिए अपनी प्रोसेसिंग स्पीड कम करनी पड़ सकती है।
5. पुराना ऑपरेटिंग सिस्टम
Windows या किसी दूसरे ऑपरेटिंग सिस्टम का पुराना वर्शन इस्तेमाल करने से परफॉर्मेंस और सिक्योरिटी पर बुरा असर पड़ सकता है। रेगुलर अपडेट करने से स्पीड बेहतर होती है, बग ठीक होते हैं, और सिस्टम ज़्यादा स्थिर बनता है।





