Nail Care Tips- क्या आप लंबे नाखून के शौकीन हैं, जानिए इसके नुकसानों के बारे में
- byJitendra
- 20 Aug, 2025
Nail Care Tips- क्या आप लंबे नाखून के शौकीन हैं, जानिए इसके नुकसानों के बारे में
By Jitendra Jangid- दोस्तो आज के इस फैशनेबल युग में लंबे नाखून रखना एक ट्रेंड बना हुआ हैं, खासकर लड़कियों के बीच, जो कि बेहद खूबसूरत लगते हैं, लंबे नाखून स्टाइलिश तो हो सकते हैं, लेकिन स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकता हैं, आइए जानते हैं लंबे नाखूनों के नुकसानों के बारे में-

संक्रमण का खतरा
लंबे नाखूनों में बैक्टीरिया और गंदगी आसानी से जमा हो जाती है, जिससे संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है।
पेट की समस्याएँ
गंदे नाखूनों से खाना खाने से शरीर में कीटाणु पहुँच सकते हैं, जिससे पेट की बीमारियाँ हो सकती हैं।
बच्चों के लिए हानिकारक
बच्चे को गोद में लेते समय, लंबे नाखून गलती से उनकी नाज़ुक त्वचा को खरोंच सकते हैं, जिससे नुकसान हो सकता है।
टूटने और चोट लगने का डर
लंबे नाखून नाज़ुक होते हैं और जल्दी टूट जाते हैं, जिससे कभी-कभी उंगलियों में दर्दनाक चोट लग सकती है।

सफाई में कठिनाई
हाथ धोने या नहाने के बाद भी, लंबे नाखूनों के नीचे गंदगी और मैल जमा रह सकता है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
दैनिक व्यवहार पर प्रभाव
बहुत लंबे नाखून रोज़मर्रा के कामों को कुशलतापूर्वक करना मुश्किल बना सकते हैं, जिससे आपके समग्र व्यवहार और उत्पादकता पर असर पड़ता है।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [jagranHindi]



