Offbeat: भगवान श्रीकृष्ण ने पांडवों के लिए मांगे थे 5 गाँव, जानें इन्हे आज किन नामों से जाना जाता है?

pc:Navbharat Times

शांति की खातिर युद्ध को टालने के लिए श्री कृष्ण ने पांडवों के लिए पांच गांव मांगे गए थे, लेकिन दुर्योधन ने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया था। जिसके बाद भयंकर युद्ध हुआ।

लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि आज इन पांचों गाँवों को किस नाम से जाना जाता है? पहले गाँव का नाम इंद्रप्रस्थ का था, जिसे आज दिल्ली कहते हैं।

दूसरे गांव का नाम बागप्रस्थ था, जिसे बागपत कहा जाता है , तीसरा नाम तिलप्रस्थ का था, जिसे अब तिलपत (फरीदाबाद) कहते हैं।

इसके बाद चौथा नाम स्वर्णप्रस्थ था, जिसे आज सोनीपत कहा जाता है। पांचवां और आखिरी गाँव पानप्रस्थ था, जो पानीपत कहलाता है।