Offbeat: महाभारत में बताई गई है नीच और धोखेबाज इंसान की पहचान, जानें यहाँ

महाभारत के युद्ध के बाद धर्म की जीत हुई थी। इस युद्ध ने दुनिया को कई सीख दी जिन्हे आप आज के समय में भी अपना सकते हैं। महाभरत में नीच और धोखेबाज इंसान के बारे में भी जानकारी दी गई है। इसी के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

भीष्म पितामह के अनुसार, नीच व्यक्ति कृतघ्न होता है, दूसरों की मदद का आभार नहीं मानता। इसके अलावा ऐसा व्यक्ति अपनी की गई मदद का बढ़ा-चढ़ाकर प्रचार करता है।

नीच व्यक्ति बेहद ही अहंकारी होता है और हमेशा अपनी तारीफों में लगा रहता है। इसी के साथ ऐसा व्यक्ति धर्मात्मा और अच्छे लोगों का तिरस्कार करता है।

अगर कोई व्यक्ति दूसरों को हानि पहुँचाने में खुशी महसूस करता है तो ये भी नीच व्यक्ति की पहचान है। ऐसा व्यक्ति लोगों की अच्छाई को कमजोरी समझता है। ऐसा व्यक्ति धन या मदद देने के बाद भी पछताता है।

ऐसा व्यक्ति अमीर-गरीब में भेदभाव करता है, गरीबों का अपमान करता है। वहीं नीच व्यक्ति हमेशा स्वार्थी और धोखेबाज व्यवहार करता है। झूठ और छल-कपट में लिप्त रहता है।