lifestyle
Offbeat:आखिर समुद्र में क्यों नहीं डूबता है राम सेतु का पत्थर, जानें कारण
- bySagar
- 11 Dec, 2024
pc: Zee News - India.Com
भारत के पंबन द्वीप और श्रीलंका के मन्नार द्वीप को जोड़ने वाले राम सेतु पुल के बारे में आपने सुना होगा। इसके आस पास के पत्थर पानी में तैरते हैं। पत्थरों का पानी में तैरना अपने आप में अनोखी घटना है।
हालाकिं इन पत्थरों के तैरने के पीछे वैज्ञानिक अलग तर्क देते हैं। हालांकि, कुछ लोग मानते हैं कि यह सब प्रभु श्रीराम की कृपा की वजह से होता है।
वैज्ञानिकों के मुताबिक, यहां पाएं जाने वाले पत्थर अंदर से खोखले होते हैं और इनके अंदर छोटे छोटे छेद होते हैं। पत्थरों के कम वजन के कारण ही पानी की ओर लगने वाली Buoyancy Force इन्हें डूबने से रोकती है।
इसी फोर्स के संतुलित हो जाने की वजह से पत्थर पानी के ऊपर तैरते हैं और पानी में डूबते नहीं है। इन पत्थरों में 90% हवा ही होती है. इन पत्थरों को Pumice Stone के नाम से जाना जाता है।






