Pan Card Tips- क्या मौत के बाद नहीं कराया पैन कार्ड बंद, जानिए इससे होने वाली परेशानियों के बारे में

By Jitendra Jangid- दोस्तो किसी इंसान की मृत्यु की हानि उसके परिवार से ज्यादा कोई नहीं समझता सकता हैं और उसकी कोई पूर्ती नहीं कर सकता हैं, ऐसे में यदि किसी की मौत हो जाती हैं तो उसके नाम से कई कई दस्तावेज़ और खाते सक्रिय रहते हैं, जैसे बैंक खाते, पैन कार्ड और डीमैट खाते। कई लोग इन्हें बंद या निष्क्रिय करने की उपेक्षा करते हैं, यह सोचकर कि यह अनावश्यक है। लेकिन इनसे आपको भारी नुकसान हो सकता हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में

आपको पैन कार्ड क्यों रद्द करना चाहिए

पहचान के दुरुपयोग की रोकथाम - एक सक्रिय पैन कार्ड का उपयोग अवैध गतिविधियों या वित्तीय धोखाधड़ी के लिए किया जा सकता है।

कर संबंधी समस्याओं से बचाव - मृतक के नाम पर धोखाधड़ी वाले लेनदेन उनके परिवार के लिए कर देनदारियाँ पैदा कर सकते हैं।

कानूनी परेशानी से सुरक्षा - पैन के दुरुपयोग से कानूनी कार्रवाई हो सकती है, यहाँ तक कि उत्तराधिकारियों को भी प्रभावित किया जा सकता है।

वित्तीय गोपनीयता की रक्षा - पैन को निष्क्रिय करना और डीमैट खातों जैसे संबंधित खातों को बंद करना यह सुनिश्चित करता है कि मृतक के वित्तीय विवरण गोपनीय रहें।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abplive]