Personal Tips- क्या पर्सनल लोन लेने की कर रहे हैं तैयारी, तो पहले सही कर लें सिबिल स्कोर ब्याज लगेगा कम

By Jitendra Jangid- दोस्तो आज लोगो की जरूरतें इतनी बढ़ गई है कि उनकी कमाई में उनका गुजारा नहीं चलता है, फिर वो अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए लोन की और रुख करते है, अगर आप भी लोन लेने की तैयारी कर रहे है, तो आपके लोन की मंज़ूरी और ब्याज दर तय करने वाले सबसे अहम कारकों में से एक आपका CIBIL स्कोर है। एक अच्छा CIBIL स्कोर न सिर्फ़ आपको आसानी से लोन दिलाने में मदद करता है, आइए जानते हैं इसकी पूरी डिटेल्स

बिल और EMI समय पर चुकाएँ

सुनिश्चित करें कि आप अपने सभी मौजूदा लोन EMI और क्रेडिट कार्ड बिलों का भुगतान नियत तारीख से पहले कर दें। 

अपनी क्रेडिट लिमिट के 30% से कम का इस्तेमाल करें

अपने क्रेडिट कार्ड का अधिकतम इस्तेमाल करने से बचें। अपनी कुल क्रेडिट लिमिट के 30% से कम का इस्तेमाल करने की कोशिश करें।

अपनी क्रेडिट रिपोर्ट नियमित रूप से जांचें

कभी-कभी, क्रेडिट रिपोर्ट में त्रुटियाँ या पुरानी जानकारी हो सकती है जो आपके स्कोर पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। अपनी क्रेडिट रिपोर्ट की नियमित रूप से निगरानी करें और किसी भी विसंगति को तुरंत ठीक करवाएँ।

एक साथ कई ऋण आवेदनों से बचें

एक ही समय में कई ऋणों या क्रेडिट कार्डों के लिए आवेदन करने से आप क्रेडिट के भूखे लग सकते हैं, जिससे आपका स्कोर कम हो सकता है। 

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [tv9Hindi]