Personality Tips- क्या गुस्से पर नहीं कर पाते काबू, काबू पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

By Jitendra Jangid-  दोस्तो हंसी, मायुसी, प्यार, गुस्सा मानव का स्वभाविक हैं, ये कभी- कभी आएं तो अलग बात हैं, लेकिन यह बार बार और बेवजह आएं, तो यह हमारे रिश्तों, सेहत और मानसिक शांति के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो सकता है। गुस्सा इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन होता है। आइए जानते हैं गुस्से पर काबू पाने के फायदो के बारे में- 

माफ करना सीखें

गुस्से की आग को शांत करने का सबसे अच्छा तरीका है—माफ कर देना। जब आप किसी को माफ कर देते हैं, तो सबसे पहले खुद के मन को हल्का महसूस होता है।

ओवरथिंकिंग से बचें

गुस्से में बार-बार सोचने से स्थिति और भी ज्यादा बिगड़ सकती है। बार-बार उसी बात को सोचने से गुस्सा कम नहीं होता बल्कि और बढ़ जाता है। 

स्ट्रेस रिलीविंग एक्सरसाइज करें

नियमित योग, मेडिटेशन या हल्की फिजिकल एक्सरसाइज से शरीर और मन दोनों को शांति मिलती है। इससे गुस्सा भी धीरे-धीरे कम होने लगता है।

टेंशन को खुद पर हावी न होने दें

हर छोटी बात पर तनाव लेना गुस्से को और बढ़ावा देता है। इसलिए तनाव को पहचानें और उससे निपटने के उपाय खोजें। पॉजिटिव सोच रखें और छोटी बातों को नज़रअंदाज़ करना सीखें।

शांत जगह पर चले जाएं

जब भी गुस्सा बहुत ज़्यादा आए, तो तुरंत किसी शांत जगह पर चले जाएं। वहां खुद को थोड़ा समय दें, गहरी सांस लें और खुद को स्थिर करें।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [ZeeNewsHindi]