Petrol Price in Iran- ईरान में कितने का हैं एक लीटर पेट्रोल, जानिए पूरी डिटेल्स

दोस्तो ईरान इस समय अपने अदरूनी कलह से जूझ रहा हैं और इन्ही वजह से यहां से लगातार मौतों की खबरें आ रही है, इस स्थिति ने दुनिया भर का ध्यान खींचा है, खासकर इसलिए क्योंकि ईरान दुनिया के प्रमुख तेल उत्पादक देशों में से एक है। ईरान में निकाले गए कच्चे तेल को रिफाइन करके पेट्रोल बनाया जाता है, फिर भी यह देश दुनिया में सबसे कम कीमतों पर ईंधन बेचता है, आइए जानते हैं ईरान में 1 लीटर पेट्रोल कितना का मिलता है- 

ईरान में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 15,000 ईरानी रियाल है। जब इसे भारतीय मुद्रा में बदला जाता है, तो यह लगभग ₹1.27 प्रति लीटर होता है।

भारत और कई अन्य देशों में पेट्रोल की कीमतों की तुलना में यह दर बहुत कम है।

दुनिया में सबसे सस्ते पेट्रोल की कीमतों में से एक

अपनी भारी सब्सिडी वाली ईंधन दरों के कारण, ईरान दुनिया में सबसे सस्ते पेट्रोल वाले देशों में गिना जाता है। ईरान में पेट्रोल की कीमत सिर्फ ₹1.27 प्रति लीटर है, जो इसे ज़्यादातर देशों की तुलना में कहीं ज़्यादा किफायती बनाता है।

सस्ते पेट्रोल वाले अन्य देश

लीबिया

 

वेनेजुएला

 

अंगोला

 

कुवैत

 

इन देशों में या तो तेल के बड़े भंडार हैं या ईंधन पर सरकार की तरफ से भारी सब्सिडी मिलती है।

पेट्रोल कैसे बनता है

पेट्रोल कच्चे तेल से बनता है, जो काले, भारी और चिपचिपे स्वभाव का होता है। कच्चे तेल को रिफाइनरियों में प्रोसेस किया जाता है, जहाँ इसे बहुत ज़्यादा तापमान पर गर्म किया जाता है और पेट्रोल सहित अलग-अलग ईंधन उत्पादों में अलग किया जाता है।