PF Balance- PF का बैलेंस चेक करने के लिए इस नंबर पर करें कॉल, मिल जाएगी पूरी डिटेल्स
- byJitendra
- 05 May, 2026
दोस्तो अगर आप एक नौकरीपैशा व्यक्ति हैं तो आपको PF के बारे में पता ही होगा जिसमें आपकी सैलरी का हिस्सा कट कर जमा होता है और उतना ही हिस्सा कंपनी जमा कराती हैं, जिस पर आपको ब्याज मिलता है, कई लोग इसका बैलेंस जानने के लिए उत्सुक रहते हैं, लेकिन सही प्रोसस उन्हें पसंद नहीं होता है, लेकिन क्या आपको पता हैं कि आप किसी वेबसाइट या ऐप पर लॉग इन किए बिना अपना प्रोविडेंट फंड (PF) बैलेंस चेक करना चाहते हैं, तो एक आसान और तेज़ SMS तरीका है, आइए जानते हैं कैसे-

स्टेप 1: अपना मैसेज बॉक्स खोलें
अपने मोबाइल फ़ोन पर SMS सेक्शन में जाएँ।
स्टेप 2: ज़रूरी मैसेज टाइप करें
मैसेज बॉडी में “EPFO UAN” टाइप करें।
स्टेप 3: अपनी पसंदीदा भाषा चुनें
हिंदी के लिए: “EPFO UAN HIN” टाइप करें
अंग्रेज़ी के लिए: “EPFO UAN ENG” टाइप करें

स्टेप 4: मैसेज भेजें
अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर SMS भेजें।
स्टेप 5: अपनी PF डिटेल्स पाएँ
कुछ ही देर में, आपको एक मैसेज मिलेगा जिसमें आपका PF बैलेंस और उससे जुड़ी जानकारी होगी।






