Phone Water Damage: होली पर रंगों के पानी में भीग गया हैं फोन, तो अपनाएं ये तरीके

दोस्तो हाल ही हिंदुओं का सबसे बड़ा त्यौहार होली गया हैं, जो रंगों मस्ती और जश्न का त्योहार है। लेकिन इस उत्साह में, हमारा सबसे ज़रूरी गैजेट—हमारा स्मार्टफोन—अक्सर पानी, रंगों और गुलाल का शिकार हो जाता है। कभी-कभी पानी के छींटे या बाल्टी गलती से हमारी जेब में रखे फोन पर गिर जाती है,  जिसके कारण फोन खराब हो जाता है और परेशानी का सबब है, आइए जानते है आप कैसे इसे सही कर सकते हैं-

पानी निकालने की खास साउंड ट्रिक

कई वेबसाइट और वीडियो ऑनलाइन मौजूद हैं—जैसे Fix My Speakers और Water Eject—जो एक खास लो-फ्रीक्वेंसी साउंड बनाते हैं। जब आप इन साउंड को फुल वॉल्यूम पर चलाते हैं, तो फोन के स्पीकर तेज़ी से वाइब्रेट करने लगते हैं।

यह वाइब्रेशन स्पीकर ग्रिल और चार्जिंग पोर्ट के अंदर फंसी पानी की छोटी बूंदों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे डिवाइस तेज़ी से सूखता है।

याद रखने वाली ज़रूरी बातें

यह साउंड मेथड तभी काम करता है जब स्पीकर या पोर्ट के पास पानी हो।

अगर पानी फ़ोन के गहरे हिस्सों जैसे स्क्रीन लेयर या मदरबोर्ड तक पहुँच गया है, तो इस ट्रिक से प्रॉब्लम सॉल्व नहीं होगी। ऐसे में, प्रोफेशनल रिपेयर की ज़रूरत होगी।

अगर आपका फ़ोन गीला हो जाए तो सेफ्टी टिप्स

1. फ़ोन चार्ज न करें

अगर आपका फ़ोन पूरी तरह से पानी में डूब गया था और वह बंद हो गया है, तो उसे तुरंत चार्ज करने से बचें। इससे शॉर्ट सर्किट हो सकता है और अंदर के पार्ट्स खराब हो सकते हैं।

2. फ़ोन तुरंत बंद करें

अगर फ़ोन गीला होने के बाद भी चालू है, तो उसे तुरंत बंद कर दें। पानी बिजली कंडक्ट करता है और मदरबोर्ड को जला सकता है।

3. एक्सेसरीज़ निकालें

सिम कार्ड ट्रे, मेमोरी कार्ड और रिमूवेबल बैटरी (अगर लागू हो) निकाल लें। इससे फ़ोन में हवा अंदर जाती है और नमी तेज़ी से सूखने में मदद मिलती है।